राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी, हॉर्न बजाने को लेकर दो युवकों पर रक्सेल गैंग के बदमाश ने किया हमला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 अगस्त 2022। राजधानी के लाखेनगर इलाके में मामूली सी बात पर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने तेज हार्न बजाने को लेकर दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।मिली जानकारी अनुसार रक्सेल गैंग के बदमाश लोकेश रक्सेल ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित राजिक और विनय शर्मा को चाकू मारकर आरोपी फरार हो गए। कार में आये रक्सेल गैंग के लोगो द्वारा हार्न बजाने से मना करने पर विवाद के चलते यह घटना हुई। बदमाशों ने पीड़ित राजिक के पेट, जांघ और विनय शर्मा के जांघ में चाकू से हमला किया है। घायल विनय शर्मा की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों का ईलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रेलर की चपेट में आये तीन युवक, मौके पर ही मौत, भगवान शिव के दर्शन को जा रहे थे तीनो…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 06 अगस्त 2022। जिले में सड़क दुर्घटना में दो भाइयों समेत तीन किशोरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों रूपसिंह अगरिया (18 वर्षीय) और […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट