शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 27 अक्टूबर 2026। जब जावेद अख्तर की कलम से निकले अल्फ़ाज़ मोहम्मद वकील की राग आधारित गायकी से मिलते हैं, तो संगीत सिर्फ सुनाई नहीं देता, बल्कि दिल में उतर जाता है। पद्म भूषण सम्मानित जावेद अख्तर और ‘सा रे गा मा’ मेगा फाइनल्स विजेता मोहम्मद वकील की नई ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ इसी खूबसूरत एहसास को जीवंत करने जा रही है। यह विशेष प्रस्तुति संगीत मंच Goongoonalo पर रिलीज़ होगी।

‘हमारे शौक़ की’ एल्बम का हिस्सा यह ग़ज़ल बाहरी चमक-दमक और मन की वास्तविक संतुष्टि के बीच के अंतर को बयां करती है। जावेद अख्तर की गहरी शायरी को मोहम्मद वकील ने शास्त्रीय संगीत की आत्मा और समकालीन पश्चिमी संगीत के तत्वों के साथ सजाया है, ताकि इसकी संवेदनाएं हर पीढ़ी तक पहुंच सकें।

मोहम्मद वकील के लिए जावेद अख्तर की शायरी को सुरों में ढालना सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी रही। उस्ताद मोहम्मद हुसैन और उस्ताद अहमद हुसैन से संगीत की तालीम लेने वाले वकील ने 1997 में ‘सा रे गा मा’ जीतकर पहचान बनाई। तीन दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने अपनी रागदारी आधारित गायकी से ग़ज़ल को खास पहचान दी है।

भारतीय संगीत की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रहा Goongoonalo इस प्रस्तुति के जरिए पारंपरिक महफ़िल की आत्मीयता को आधुनिक अंदाज में सामने ला रहा है। ‘बाज़ाहिर क्या है’ शायरी, राग और भावनाओं का ऐसा संगम है, जो संगीतप्रेमियों को ठहरकर सुनने और महसूस करने का मौका देगा।

Leave a Reply

Next Post

‘तुम मेरे हो’ से अनिशा गर्ग की नई उड़ान, हौसले ने दिखाई मंजिल

शेयर करेन कोई कनेक्शन, न फिल्मी बैकग्राउंड, फिर भी अनिशा गर्ग ने रचा अपना मुकाम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 27 अक्टूबर 2026। सपने देखने वाले बहुत होते हैं, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलने का साहस कुछ ही लोग जुटा पाते हैं। अनिशा गर्ग की कहानी भी ऐसे ही जुनून, […]

You May Like

एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज....|....‘तुम मेरे हो’ से अनिशा गर्ग की नई उड़ान, हौसले ने दिखाई मंजिल....|....शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल....|....ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म