‘तुम मेरे हो’ से अनिशा गर्ग की नई उड़ान, हौसले ने दिखाई मंजिल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 27 अक्टूबर 2026। सपने देखने वाले बहुत होते हैं, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलने का साहस कुछ ही लोग जुटा पाते हैं। अनिशा गर्ग की कहानी भी ऐसे ही जुनून, आत्मविश्वास और मेहनत की मिसाल है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पहचान बनाने वाली अनिशा अब फिल्म ‘तुम मेरे हो’ के जरिए अभिनेत्री और सह-निर्माता के रूप में अपनी नई पहचान गढ़ रही हैं।

फिल्मी दुनिया से कोई पुराना रिश्ता या मजबूत कनेक्शन न होने के बावजूद उन्होंने अपने सपने को प्राथमिकता दी और चुनौतियों के बीच आगे बढ़ने का फैसला किया। उनके लिए यह फिल्म महज एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि वर्षों से दिल में संजोए अरमानों के पूरे होने का भावुक एहसास है।

अनिशा की इस यात्रा में फिल्म का गाना ‘लग जाएंगे’ दोस्ती, मस्ती और बेफिक्र जिंदगी के खूबसूरत रंग भरता है। अपने अनुभव साझा करते हुए अनिशा कहती हैं कि सपनों को पूरा करने के लिए हर रास्ता पहले से जानना जरूरी नहीं, बल्कि शुरुआत करने के लिए खुद पर विश्वास होना चाहिए। ‘तुम मेरे हो’ के साथ अनिशा साबित कर रही हैं कि आपकी शुरुआत नहीं, बल्कि आपका हौसला आपकी मंजिल तय करता है।

Leave a Reply

Next Post

कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज

शेयर करेमहिलाओं के प्रति बढ़े अपराध पर स्मृति जी, साय सरकार से जवाब ले छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की प्रभारी श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी छत्तीसगढ़ आई है। वे कल से भाजपा कार्यालय में बैठकें ले रही। खबरे आई कि बिना […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज