‘यह मेरे करियर का आखिरी दौर’, चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी ने दिए संन्यास के संकेत; भावुक हुए फैंस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2023। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद वह क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे। अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने शुक्रवार (21 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के घरेलू मैदान चेपक स्टेडियम में जीत के बाद कहा कि यह उनके करियर का आखिरी दौर है।

41 साल के धोनी ने खुद स्वीकार किया कि वह अपने करियर के आखिरी दौर का आनंद लेना चाहते हैं। ऐसी कई अटकलें हैं कि धोनी का मौजूदा सीजन आखिरी है और आईपीएल 2023 के बाद उनके संन्यास की घोषणा करने की उम्मीद है। धोनी ने कहा, ”चाहे मैं जितना भी लंबा खेलूं, लेकिन यह मेरे करियर का आखिरी चरण है। इसका लुत्फ उठाना जरूरी है। दो साल बाद प्रशंसकों को यहां आकर देखने का मौका मिला है। यहां आकर अच्छा लग रहा है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया है।

धोनी को नहीं मिले बल्लेबाजी के मौके
धोनी ने जीत के बाद अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग को लेकर भी जवाब दिए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी करने के लिए पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं, लेकिन कोई शिकायत नहीं है। चेन्नई के कप्तान ने इस सीजन में आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी की है और दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने छह मैचों की चार पारियों में उन्होंने 59 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का औसत 59 और स्ट्राइक रेट 210.71 का रहा है। उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए हैं।

धोनी ने की शिकायत
चेन्नई के कप्तान धोनी ने विकेटके पीछे एक शानदार कैच लिया। उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि मैच में बेस्ट कैच का अवॉर्ड मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धोनी ने इसकी शिकायत भी की। माही ने मुस्कुराते हुए कहा, ”उन्होंने मुझे बेस्ट कैच का अवार्ड नहीं दिया। मुझे लगा कि यह एक शानदार कैच है। मुझे एक बहुत समय पहले का मुकाबला याद है। राहुल द्रविड़ उस समय कीपिंग कर रहे थे। उन्होंने भी एक ऐसा ही कैच लिया था।”

Leave a Reply

Next Post

ब्लू टिक को लेकर सोनू सूद का करारा तंज: भाई साहब को कौन समझाए ब्लू टिक खरीदना नहीं, कमाना पड़ता है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 अप्रैल 2023। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता रहता है। कभी वह समाज कल्याण करते नजर आते हैं तो कभी गरीबों को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप