दिल्ली में दर्दनाक घटना: प्रेम नगर में एक घर में लगी भीषण आग, परिवार के चार लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 25 जून 2024। देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी घटना हुई है। प्रेम नगर इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई। आग में चार लोगों की मौत हो गई। आग सुबह करीब 3:30 बजे लगी। दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, नजफगढ़ के प्रेम नगर इलाके में सोमवार देर रात एक घर में आग लगने से दंपती समेत परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, शुरुआती जांच में पता चला है कि आग इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी, घटना के समय परिवार के सदस्य पहली मंजिल पर सो रहे थे।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी ने परिवार के सभी लोगों को अचेतावस्था में बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान हीरा सिंह, उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटा रॉबिन और लक्ष्य के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा नजफगढ़ के प्रेम नगर कलोनी में हुआ है। जिसमें पति, पत्नी, दो बेटे की मौत हो गई है। तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास मकान में आग लगी थी। दम घुटने से मौत होने की वजह सामने आ रही है।

Leave a Reply

Next Post

कानून व्यवस्था को लेकर RJD प्रवक्ता ने NDA सरकार को घेरा, कहा- बिहार में हर जगह बलात्कार, लूट जैसी घटनाएं घट रही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 25 जून 2024। राजद के पूर्व विधायक सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जदयू को घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू का शासन है और जहां बीजेपी का शासन है, वहां […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण