20 मिलियन व्यूज़ के साथ राज रंजीत का बड़ा धमाका

admin
शेयर करे

‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 जुलाई 2026। राज रंजीत और युक्ति कपूर पर फिल्माया गया बॉलीवुड स्टाइल म्यूजिक वीडियो “राजमहल बना दूँ पटना में” महज़ 10 दिनों में 2 करोड़ (20 मिलियन) से अधिक व्यूज़ हासिल कर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन और हूक स्टेप ने इस गीत को वायरल बना दिया है, जबकि अमित मिश्रा और कल्पना पटवारी की आवाज़ तथा कुणाल मिश्रा के संगीत ने इसे चार्टबस्टर का दर्जा दिलाया। मुंबई के बॉम्बे कॉकटेल बार में फिल्माए गए इस गीत में राज रंजीत और युक्ति कपूर की केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और लाखों रील्स इस पर बनाई जा चुकी हैं। राज रंजीत कहते हैं, “मैं सभी दर्शकों का दिल से आभारी हूँ। एक नए चेहरे को 20 मिलियन लोगों का प्यार मिलना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।” अपने म्यूजिक लेबल हर्ष म्यूजिक रिकॉर्ड्स (एचएमआर) के जरिए राज रंजीत अब साफ-सुथरे और पारिवारिक संगीत को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसी सोच के तहत भोजपुरी गीत “सेनूरा का कसूर” और “विवाह रीत” भी रिलीज किए गए हैं। ‘विवाह रीत’ में जरीना वहाब और पल्लवी सिंह जैसे कलाकार पारिवारिक मूल्यों और बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करते नज़र आते हैं।

राज रंजीत का कहना है, “हमारा उद्देश्य नए कलाकारों को मंच देना और राजश्री व यश चोपड़ा की फिल्मों जैसी पारिवारिक और संस्कारपूर्ण संगीत परंपरा को आगे बढ़ाना है। पल्लवी सिंह ने कहा, “जरीना वहाब जी के साथ काम करना यादगार अनुभव रहा। ‘विवाह रीत’ की विदाई वाले दृश्य की शूटिंग के दौरान मैं सचमुच भावुक हो गई थी।” 150 से अधिक म्यूजिक एल्बमों में अपनी आवाज़ दे चुके राज रंजीत अब अभिनेता, गायक और निर्माता के रूप में एचएमआर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के मिशन पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

किच्चा सुदीप–प्रियामणि के साथ सनप्योर का बड़ा दांव, लॉन्च हुआ नया हेल्दी ऑयल

शेयर करेकिच्चा सुदीप–प्रियामणि बने सनप्योर के 30 साल के भरोसे का चेहरा (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 जुलाई 2026। सनप्योर ने अपने 30 वर्षों के भरोसेमंद सफर का जश्न एक भावनात्मक मल्टीमीडिया ब्रांड अभियान के साथ मनाया है। मासूम ग्रुप की प्रमुख कंपनी एमके एग्रोटेक के इस अभियान में […]

You May Like

गाय-बछड़ों को ठूंसकर ले जा रहे थे, 2 गिरफ्तार....|....कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें....|....मराठी नहीं जानने वाले महाराष्ट्र में ऑटो–टैक्सी नहीं चला पाएंगे....|....सुप्रीम कोर्ट में सरकार बोली-NEET का सिस्टम फूलप्रूफ, तोड़ना मुश्किल....|....फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट....|....एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल....|....भारत 600वें टेस्ट में जीता, श्रीलंका 165 रन से हारा....|....अपर कलेक्टर पर मारपीट और धमकी देने के आरोप....|....बिना मैच खेले ही प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग....|....स्वास्थ्य मंत्री से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय