₹660 करोड़ से अधिक के फ्रेश इश्यू के साथ टर्टलमिंट की बड़ी दस्तक

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 जून 2026। डिजिटल इंश्योरेंस और फिनटेक क्षेत्र की तेजी के बीच टर्टलमिंट का आईपीओ निवेशकों के लिए एक अहम अवसर बनकर उभरा है। 660 करोड़ रुपये से अधिक के फ्रेश इश्यू और बड़े ऑफर फॉर सेल के साथ यह निर्गम बाजार में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत के तेजी से विकसित हो रहे फिनटेक और इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 जून 2026 से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों के लिए ₹144 से ₹152 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जबकि निवेशक न्यूनतम 98 शेयरों और उसके बाद 98-98 शेयरों के गुणकों में आवेदन कर सकेंगे।

इस आईपीओ में ₹660.72 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू शामिल है, वहीं 1.46 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की जा रही है। एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 18 जून को आयोजित होगी, जबकि सार्वजनिक निर्गम 23 जून तक खुला रहेगा। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, डिजिटल इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म और तकनीक आधारित वित्तीय सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच टर्टलमिंट का यह आईपीओ निवेशकों और संस्थागत भागीदारों दोनों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

Leave a Reply

Next Post

सामूहिक दुष्कर्म-एसिड अटैक के दोषी दो BSF जवानों को 42 साल की जेल, नौ साल बाद पीड़िता को मिला इंसाफ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 17 जून 2026। मिजोरम की एक जिला अदालत ने नौ साल पुराने एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवानों को एक स्थानीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उन पर एसिड फेंकने का दोषी पाया […]

You May Like

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति....|....रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म....|....महिलाओं में जानलेवा कैंसर के संकेत मिनटों में बताएगा एआई....|....ओलंपिक से पहले बदलाव की तैयारी: प्रो लीग में नई हॉकी टीम उतारेगा भारत....|....'हां, रूस और चीन हमारी जासूसी करते हैं'....|....8-9 वोट से चुनाव हारने का बदला लेने 1.20 लाख की सुपारी....|....कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला....|....गोदाम पर छापा मारकर 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त....|....बुंदेलखंड में गंभीर बीमारियों के कारणों की होगी पड़ताल....|....लोन जारी नहीं किया, फिर भी काटते रहे किस्त