‘अगर हिम्मत है तो टेनी का घर तोड़कर दिखाओ’ ओवैसी ने दी योगी को चुनौती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 14 जून 2022। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर  एक बार फिर से बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चीफ जस्टिस बन चुके हैं। वे खुद अपनी अदालत में किसी की पेशी करेंगे और घर तोड़ देंगे। अगर हिम्म्त है तो टेनी का घर तोड़िए, उसपर तो पांच लोगों की हत्या का मामला दर्ज है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी जमानत रद्द कर दी है। ओवैसी ने कहा, अजय टेनी को कुछ नहीं किया गया। अजय का घर है तो नहीं तोड़ा जाएगा, अगर फातिमा का घर है तो तोड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा, यूपी का सीएम, यूपी का चीफ जस्टिस बन चुका है। वो फैसला करेगा कि किसका घर तोड़ना है। आप एक समुदाय के घरों पर बुलडोजर चलाकर, देश के संविधान को कमजोर कर रहे हैं। अदालत को ताला लगा दो। जजों को कह दो कि अदालत न आएं। 

पीएम मोदी अदालत में ताला लगा दें: ओवैसी
वहीं इससे पहले 13 जून को भी गुजरात के कच्छ में रैली के दौरान ओवैसी ने कहा था कि पीएम मोदी से अपील है कि अदालतों में ताला लगा दिया जाए। जब सीएम तय करेंगे कि मुजरिम कौन है तो कोर्ट की क्या जरूरत? उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, आपने भारत के रूल ऑफ लॉ पर बुलडोजर चला दिया है। 

जमींदोज हुआ आरोपी जावेद का घर 
जुमे की नमाज के बाद हिंसा फैलाने के आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का घर पीडीए ने रविवार को जमींदोज कर दिया। पीडीए की कार्रवाई में जावेद का आलीशान घर देखते ही देखते खंडहर में तब्दील हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। सुबह से ही फोर्स जुटनी शुरू हो गई थी। भारी फोर्स के कारण मुहल्ले के लोग विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके। अधिकारियों की माने तो घर गिराने के लिए तीन दर्जन से अधिक लोगों के मकान को चिन्हित किया गया है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। जावेद के घर से कई कारतूस और असलहे भी बरामद हुऐ हैं। 12 बोर का तमंचा और कुछ अन्य असलहे बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- राहुल की बुलंद आवाज से डर गई भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 जून 2022। राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय( ED) की पूछताछ होने वाली है। राहुल सुबह 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच जाएंगे। वहीं अब इस मामले में  कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय