कार से 51 किलो गांजा ले जा रहा था शख्स, यूपी लाते वक्त पुलिस ने दबोचा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 04 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। धमतरी जिले में पुलिस ने शनिवार को एक कार से 51 किलोग्राम गांजा जब्त किया जिसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गांजा ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एक कार को अर्जुनी थाना क्षेत्र के सहरादाबरी नाका में पुलिसकर्मियों ने रोका। कार उस समय रायपुर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को कार में 43 पैकेटों में 51 किलो गांजा और 2.39 लाख नकद छिपा हुआ मिला।

 यूपी ले जाया जा रहा था गांजा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चला रहे शख्स की पहचान शैलेंद्र सिंह (33) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि गांजा ओडिशा से खरीदा गया था और यूपी ले जाया जा रहा था। 

एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामला
उन्होंने कहा कि आरोपी पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। इससे पहले 25 अगस्त को पुलिस ने इसी तरह के अभियान में यूपी के दो लोगों को 7.10 लाख रुपये के गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Next Post

राजनीतिक संकट के बीच कल सोरेन सरकार हासिल करेगी विश्वास मत, आज भाजपा विधायक दल की होगी बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 04 सितंबर 2022। झारखंड के मुख्यमंत्री के विधायक के रूप में बने रहने को लेकर जारी भ्रम के बीच हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विधानसभा सचिवालय […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा