राजन लूथरा कृत ‘महायोगी’ का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अनिल बेदाग, छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 18 अक्टूबर 2023। निर्माता, निर्देशक, अभिनेता राजन लूथरा की फिल्म ‘महायोगी’ का ट्रेलर और म्यूजिक स्टार प्रिव्यूव थियेटर, अंधेरी पश्चिम में लॉन्च किया गया। जहाँ राजन लूथरा और मनीष कौल के साथ तकनीशियन की उपस्थिति रही। राजन लूथरा बताते हैं कि यह फिल्म मेरी जर्नी है। आज दुनिया में युद्ध को विराम देकर शांति स्थापित करने की आवश्यकता है। ईश्वर ने हमें प्रेम बांटने के लिए भेजा है न कि लड़ने झगड़ने के लिए। परस्पर एकता की अवधारणा धार्मिक सीमाओं से परे होना चाहिए। सभी समस्याओं के समाधान के लिए हम सभी को एकमत होना होगा। उनके अनुसार यह फिल्म लोगों की दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव लाने में मदद करेगा।  राजन लूथरा की “महायोगी, हाईवे1 टू वननेस” इस विश्वास से उपजी है कि एकता में नया आकार देने की शक्ति है। मानवता, विभाजन को पाटना, सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व के बीज बोना, प्रेम, एकता, चेतना, पवित्रता, अटूट विश्वास पर आधारित इस यात्रा का उद्देश्य मनुष्य के भीतर सहानुभूति को फिर से जागृत करना है। राजन लूथरा के अनुसार “महायोगी, हाईवे1 टू वननेस” सामूहिकता में एक क्रांति प्रज्वलित करने की आकांक्षा रखता है। मानव चेतना से सभी धार्मिक झगड़ों का अंत हो यह एक सुंदर संदेश देने का प्रयास करेगा।  सभी एक ईश्वर और एक ब्रह्मांड के साथ एक हैं। महायोगी का सेतु है  सच्ची चेतना और वह हर आत्मा की चेतना को ऊपर उठाएँगे जहाँ वे हैं।

हम अवचेतन मन से सभी को एक रूप में देख सकते हैं और एक-दूसरे के धर्मों का सम्मान कर सकते हैं और युद्ध रोक सकते हैं। उनका मानना ​​है कि यह त्रयी फिल्म परियोजना ज्ञानवर्धक होगी।  दिल्ली में जन्में राजन लूथरा अमेरिका में रहते हैं। वह अपने परोपकारी स्वभाव के कारण समाजसेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। वह अपने एनजीओ हेल्प फाउंडेशन के माध्यम से भारत में हजारों वंचित बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं और गरीबों को भोजन राशन सामाग्री भी वितरित करते हैं।

    फिल्मों के प्रति आकर्षण के बारे में राजन बताते हैं कि नमक हलाल फिल्म से प्रभावित हुआ और अमिताभ बच्चन को मैंने गुरु मान लिया। संदेशवाहक फिल्म ‘महायोगी’ को तीन भागों में बनाया गया है। इसके बाद विशुद्ध रूप से मनोरंजक फिल्मों का भी निर्माण करूँगा।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार और गायक अमित त्रिवेदी के 'सॉन्ग्स ऑफ ट्रांस 2' का तहलका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 18 अक्टूबर 2023। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार और गायक अमित त्रिवेदी ने अपने इन्डिपेन्डेन्ट लेबल, एटी आज़ाद के तहत जारी अपने नवीनतम एल्बम, ‘सॉन्ग्स ऑफ़ ट्रान्स 2’ के लॉन्च के साथ कल रात राजधानी शहर में तहलका मचा दिया।  यह कार्यक्रम एक रोमांचक असाधारण कार्यक्रम बन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले