मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपने सन्देश में कहा कि ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उन्होंने न सिर्फ महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्रीबाई फुले को भी शिक्षा दिलाई जिससे वे भारत की पहली अध्यापिका बनीं। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महात्मा फुले समाज को अंधविश्वास और कुप्रथाओं से मुक्त करना चाहते थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था और उस पर आधारित भेदभाव के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए सभी वर्गों की शिक्षा पर बल दिया । मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और विचार मूल्य हमें मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: कलेक्टर

शेयर करेटीएल की बैठक में की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, गोबर खरीदी की गति बढ़ाएं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 11 अप्रैल 2023। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि जिले में चल रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य को […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर