कोल इंडिया की हाई पावर कमेटी/ जॉइंट कमेटी ने किया एसईसीएल का दौरा

शेयर करे

गेवरा खदान क्षेत्र में ठेकेदारी श्रमिकों से टीम ने किया संवाद, दीपका में कांट्रेक्टर कैम्प का अवलोकन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 08 मई 2025। कोल इंडिया लिमिटेड की हाई पावर कमेटी / जॉइंट कमेटी ने दिनांक 07 मई 2025 को एसईसीएल का दौरा किया। इस दौरान कमेटी की द्वितीय बैठक का आयोजन साऊथ ईस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के गेवरा क्षेत्र में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रबंधन पक्ष से केशव राव, निदेशक (एचआर), एमसीएल (वीसी माध्यम से), मनीष कुमार, निदेशक (एचआर), एनसीएल, मो. अंजार आलम, निदेशक (वित्त), ईसीएल, तथा चन्द्र शेखर तिवारी, निदेशक तकनीकी (संचालन), सीसीएल की उपस्थिति रही वहीं, श्रमिक संघों का प्रतिनिधित्व करते हुए रंजन बेहरा (बीएमएस), शिव कान्त पांडे (एचएमएस), नरेश मण्डल (एटक), एवं मानस चटर्जी (सीटू) बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान ठेकेदारी श्रमिकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं, विधिक अनुपालनों, और उनके कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। सभी सदस्यों ने बैठक में अपने विचार साझा करते हुए प्रबंधन और श्रम संगठनों की ओर से संविदा कर्मियों के हितों का ध्यान रखने एवं उन्हें उचित सुविधाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक के पश्चात समिति के सदस्यों ने विश्व की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा का दौरा किया, जिसमें सबसे पहले सदस्यों ने व्यू पॉइंट से खदान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सदस्यों ने खदान में अंदर फेस तक जाकर खनन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खदान के अंदर कार्यरत ठेकेदारी श्रमिकों से सीधा संवाद कर वेतन और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सदस्यों ने दीपका क्षेत्र में स्थित संविदा श्रमिकों के शिविर का भी निरीक्षण किया तथा गेवरा स्थित मियावाकी पद्धति से विकसित वृक्षारोपण स्थल का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (एचआर) श्री बिरंची दास ने संविदा श्रमिकों के कल्याण के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में इन श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और कंपनी उनके हितों की रक्षा एवं सुविधाओं मुहैया करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। आगमन पर एसईसीएल गेवरा क्षेत्र महाप्रबन्धक एसके मोहंती एवं दीपका क्षेत्र महाप्रबंधक संजय मिश्रा द्वारा सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Next Post

उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उत्तराकाशी 08 मई 2025। उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत छह लोगों के मौत हो गई है। एक घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप