इस साल 32 बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, विजेताओं से बात करेंगे PM मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

32 बच्चों ने जीता है राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 32 जिलों से इन विजेताओं को चुना गया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 25 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए इस साल 32 बच्चों का चयन किया गया है। बच्चों को यह पुरस्कार नवाचार, खेल, कला, संस्कृति, बहादुरी और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके असाधारण प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 32 जिलों से इन विजेताओं को चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इन बच्चों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे।

पुरस्कार पाने वलों की सूची में कोरोना काल में अपने बीमार पिता को साइकिल से 1200 किलोमीटर बिहार लेकर जाने वाली  ज्योति कुमारी और जान पर खेलकर अपनी बहन को बैल से बचाने वाले उत्तर प्रदेश के कुंवर दिव्यांश सिंह सहित 30 बच्चों के नाम हैं। मंत्रालय के अनुसार कला एवं संस्कृति के लिए सात, नवाचार के लिए नौ, शिक्षा क्षेत्र में पांच, सात बच्चों को खेल, तीन को बहादुरी और एक बच्चे को समाज सेवा में उनके प्रयास के लिए सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विजेताओं की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे आशा है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 न केवल विजेताओं को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि लाखों युवाओं को सपने देखने, उनकी आकांक्षा और उनकी सीमाओं को विस्तार देगा।’ उन्होंने कहा कि ‘अपने देश को सफलता और समृद्धि की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए हम सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।’

Leave a Reply

Next Post

BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स: सिंधु-श्रीकांत ने विश्व टूर फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सात्विक-पोनप्पा की जोड़ी हुई बाहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) के वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, टोयोटा थाईलैंड ओपन में मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सात्विकसाईराज रंकीरैड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी BWF फाइनल्स में जगह […]

You May Like

इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़....|....आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में बैगा जनजाति के बच्चे कुपोषण से मर रहे: दीपक बैज....|....शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दांव से बनेगी रिटर्न की राह....|....ईएलजीआई की एबी सीरीज़ से औद्योगिक तकनीक को नई दिशा....|....कोल इंडिया के स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए 1 नवंबर को कोलकाता जाएंगे कामरेड हरिद्वार....|....बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री साय....|....पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया