बेटियों ने मारी बाजी, साइंस में 80.53% तो कॉमर्स में 95 फीसदी लड़कियां रहीं सफल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 31 मई 2025। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। 

छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 में साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां सफल हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत सिर्फ 48.43% रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा।

साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का प्रदर्शन

साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 विद्यार्थी नामांकित थे, जिनमें से 78,186 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 58,520 छात्र प्रथम श्रेणी, 19,383 छात्र द्वितीय श्रेणी और 63 छात्र तृतीय श्रेणी से सफल हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22,066 विद्यार्थी थे, जिनमें से 20,285 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस स्ट्रीम में 12,729 छात्र प्रथम श्रेणी, 7,234 छात्र द्वितीय श्रेणी और 222 छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं।

पिछले साल कैसा रहा पास प्रतिशत?

बीते साल कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 25,907 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 23,235 छात्र सफल रहे। इस स्ट्रीम का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.60% रहा, जिसमें 61% छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की है। वहीं, साइंस स्ट्रीम में कुल 94,433 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से 68,203 छात्र पास हुए, और 72.70% छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से सफलता प्राप्त की।

Leave a Reply

Next Post

युक्तियुक्तकरण को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा: पूरे प्रदेश में करेगी आंदोलन; बैज बोले- 10 हजार 463 स्कूल बंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 31 मई 2025। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से किये जा रहे युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर पार्टी पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि युक्तियुक्तकरण रोजगार विरोधी कदम है। इससे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप