असम की जानलेवा बाढ़ में बह गए चार पुलिसकर्मी, कांस्टेबल का शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गुवाहाटी 20 जून 2022। असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। अब तक इस साल  71 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि 42 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। कई लोग तो बेघर हो गए हैं। इनसब के बीच असम के कामपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बाढ़ का जायजा लेने गए चार पुलिसकर्मी पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें दो पुलिस कर्मी- एक कांस्टेबल और एक अधिकारी शामिल थे। कांस्टेबल का शव तो बरामद हो गया है जबकि लापता पुलिस अधिकारी समेत दो और पुलिसकर्मियों की तलाश जारी है।

असम के ये जिले सबसे अधिक प्रभावित
केवल बरपेटा जिले में अकेले 7.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, कामपुर में 4 लाख, दरंग 3.54 लाख, बजाली में 3.52 लाख, होजाई में 1.25 लाख और बंगाईगांव में 1.13 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पड़ोसी देश भूटान में लगातार बारिश की वजह से असम समेत अन्य पड़ोसी राज्यों की नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

असम के सीएम आज अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज बाढ़ की स्थिति और आपदा तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्तों (डीसी), उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक) एवं एसडीओ के साथ बैठक करेंगे। ट्विटर पर जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि बाढ़ की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर और तैयारियों की समीक्षा करने के लिए, मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों, डीसी और सिविल एसडीओ से 20 जून को सुबह 9.30 बजे से वीसी के माध्यम से अपने कार्यालय से जुड़ूंगा। भारतीय सेना ने लगातार चौथे दिन बाढ़ राहत अभियान जारी रखा, रविवार को अधिकारियों को सूचित किया। असम के सात जिलों में खराब मौसम की स्थिति में लगातार राहत अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

अग्निपथ के भारी विरोध के चलते कुल 529 ट्रेनें रद्द, कई स्टेशनों पर बढ़ाई गई जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 20 जून 2022। अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस रद्द और 348 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। वहीं चार मेल एक्सप्रेस और छह पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हैं। हालांकि, किसी भी ट्रेन को डायवर्ट नहीं किया गया […]

You May Like

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा