‘हुंकार’ की टीम करेगी शिरकत; घरवालों को अनोखा टास्क देंगे सलमान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 27 सितंबर 2026। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान प्रतिभागियों से पूरे वीक का ब्यौरा लेते हैं। खराब व्यवहार करने वाले की क्लास भी लगाते हैं। इस वीक रीति तिवारी को सलमान ने फटकार लगाई। वीकएंड का वार का आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होगा। यहां  ‘दृश्यम 3’ और वेब सीरीज ‘हुंकार’ की कास्ट पहुंचेगी।

जयदीप अहलावत करेंगे काजी तौकीर की नकल!
‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें अजय देवगन और जयदीप अहलावत फिल्म ‘दृश्यम 3’ का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। अजय देवगन शो में पहुंचकर काजी से उनका आइकॉनिक स्टेप ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ वाला स्टेप करने को कहते हैं। इसके बाद बाद वे जयदीप अहलावत से काजी की कॉपी कराते हैं।  अजय देवगन कहते हैं, ‘सलमान और मैं तो इससे भी बहुत ज्यादा मुश्किल स्टेप करते हैं। यह तो बहुत आसान है। जयदीप करेंगे यह स्टेप’। इसके बाद जयदीप अहलावत काजी के डांस स्टेप दोहराते हैं। मगर, सलमान मजाकिया अंदाज में उसमें कमी निकाल देते हैं। बिग बॉस का माहौल काफी खुशनुमा नजर आया।  

शो में ‘हुंकार’ की टीम भी पहुंची
इसके अलावा, इस बार ‘बिग बॉस 20’ में सीरीज ‘हुंकार’ की टीम भी आएगी। फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब और रघुबीर यादव बिग बॉस में शामिल हुए। फातिमा ने सलमान को अपनी सीरीज के बारे में बताया।
जीशान ने कहा, ‘जिस तरह काजी उदिति के लिए खड़े हुए थे। मुझे लगता है कि मेरा किरदार काजी से काफी ज्यादा मिलता है’। सलमान पूछते हैं, ‘बता दो कब आएगा’। इस पर फातिमा कहती हैं, ‘ऑलरेडी आ गया है’। इस पर सलमान खान मुस्कुराते हुए कहते हैं। आ गया है। मैंने दो बार देख भी लिया है। मेरी मम्मी ने भी देखा’। 

सलमान खान ने क्या टास्क दिया?
सलमान खान ने वीकएंड का वार में घरवालों को अनोखा टास्क दिया। सलमान घरवालों को कहते हैं, ‘एक-एक करके आइए। फोटो उठाइए’। इसके बाद जयदीप अहलावत कहते हैं, ‘आप बताइए कि आपकी टेढ़ी नजर किस पर है। किसका खराब टाइम शुरू होने वाला है’। इसके बाद सभी घरवाले एक-एक करके अपने हिसाब से उस शख्स का नाम लेते हैं, जो उनके मुताबिक सबसे खराब परफॉर्म कर रहा है और बेघर हो सकता है। सदस्य जिस प्रतिभागी का नाम लेते हैं, उसकी तस्वीर उठाकर आग में जलाते हैं। बता दें कि यह शो हर दिन रात नौ बजे जियो हॉटस्टार पर और रात साढ़े दस बजे कलर्स पर प्रसारित होता है।

Leave a Reply

Next Post

उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर तरफ डेंगू-मलेरिया का खतरा

शेयर करेतीन दिनों की बारिश ने और बढ़ा दी चिंता छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 27 सितंबर 2026। अगस्त से अक्तूबर के महीने में देशभर में मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा काफी अधिक देखा जाता रहा है। ये मानसून और इसके खत्म होने वाले महीने होते हैं, जिसमें […]

You May Like

उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर तरफ डेंगू-मलेरिया का खतरा....|....'हुंकार' की टीम करेगी शिरकत; घरवालों को अनोखा टास्क देंगे सलमान....|....बिना बसाहट मकान खाली कराने का आरोप....|....कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी....|....रायपुर में पत्नी और 2 बच्चों की चाकू गोदकर हत्या....|....एमपी में मानसून का आखिरी अटैक: सात जिलों में तेज बारिश का अलर्ट....|....कृषि विभाग तलाश रहा कम पानी वाली फसलें....|....बीस साल की नौकरी नहीं बढ़ा मानदेय, भोपाल में कल प्रदर्शन....|....सीजन की सीमाएं टूटीं, अब सालभर गुलजार मनाली....|....जो वोट काट दिया... उसे जोड़ नहीं सकता ईआरओ