कंगना रणौत को बठिंडा जिला अदालत में पेश होने का आदेश, महिला किसान महिंदर कौर के खिलाफ किया था ट्वीट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बठिंडा (पंजाब) 24 फरवरी 2022। मानहानि मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को 19 अप्रैल को बठिंडा जिला अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया गया है। किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने अपने ट्वीट से बुजुर्ग महिला किसान को 100-100 रुपये लेकर धरने में शामिल होने वाली बात कही थी। जिसके खिलाफ महिला किसान महिंदर कौर ने अदालत में केस दायर कर दिया था। जिले के गांव बहादुरगढ जंडिया की रहने वालीं 87 वर्षीय महिला किसान महिंदर कौर ने जिला अदालत में कंगना के खिलाफ मानहानि का केस किया है। इस केस में जिला अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई। बुजुर्ग महिला किसान के वकील रघुवीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि इस मामले में चार जनवरी 2021 को कोर्ट में केस दायर किया था। जिसकी करीब 13 महीने सुनवाई चली। 

अब कोर्ट ने कंगना को समन जारी कर दिया है। अदालत ने कंगना को 19 अप्रैल 2022 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर को बिलिकस बानो समझ लिया था, जो शाहीन बाग में एंटी सीएए प्रदर्शन का चेहरा रहीं। महिंदर कौर ने कहा कि कंगना ने उनकी तुलना किसी दूसरी महिला से की।

उन्होंने कहा कि कंगना के ट्वीट से उन्हें मानिसक परेशानी हुई। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों, ग्रामीणों और आम लोगों के बीच उनकी छवि को ठेस पहुंची है। इस घटना के बाद पंजाब भर में कंगना का विरोध शुरू हो गया था। इससे पहले कंगना को किसानों ने श्री कीरतपुर साहिब में घेर लिया था। जहां उनकी इसी टिप्पणी का विरोध जताया गया। किसानों ने कंगना से माफी मांगने की बात कही थी। कंगना ने वहां कहा था कि उन्होंने शाहीन बाग प्रोटेस्ट के लिए यह बात कही थी। हालांकि कंगना ने माफी मांगने से इनकार कर दिया था। कंगना उस वक्त हिमाचल से पंजाब के रास्ते चंडीगढ़ आ रहीं थी।

Leave a Reply

Next Post

गहलोत सरकार ने सभी विधायकों को दिया नया आईफोन, बीजेपी सांसदों ने किया वापसी का फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जयपुर 24 फरवरी 2022। राजस्थान सरकार ने बुधवार को राज्य का बजट पेश किया। इसके बाद सरकार ने प्रदेश के सभी 200 विधायकों को नए आईफोन गिफ्ट में दिए। लेकिन इस पर अब राजनीति गर्म है। भाजपा के विधायकों आईफोन को वापस करेंगे। उनका कहना है […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर