बीजापुर के नक्सल प्रभावित इलाके की बेटियां बनेंगी डॉक्टर, एमसीआई की परीक्षा में मारी बाजी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 07 फरवरी 2023। बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके ताकीलोड, भोपालपट्टनम और तोयनार के साधारण परिवार की तीन बालिकाओं ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को क्रैक कर भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए क्वालीफाई किया है।  बीजापुर के भैरमगढ़ तहसील के ताकीलोड गांव की डॉ. प्रीति भवानी पिता स्व. मुन्नाराम भवानी किर्गिस्तान से चिकित्सा की पढ़ाई करके लौटी थीं। यहां मेडिकल प्रैक्टिस के लिए उन्हें मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को पास करना अनिवार्य था। प्रीति भवानी ने पहले प्रयास में ही फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को क्रैक कर लिया। वहीं बीजापुर से 25 किमी. दूर तोयनार निवासी तिरुपति कटला की बेटी डॉ. सृष्टि कटला ने भी किर्गिस्तान से एमबीबीएस की डिग्री ली थी और एमसीआई हैदराबाद में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को क्रैक किया। अब डॉ. सृष्टि कटला भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए योग्य हो गई हैं। उधर, भोपालपट्टनम निवासी मिरंजा खान की दूसरी बेटी पुत्री डॉ. आशिफा खान की प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर मददेड में हुई थी। तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की आशिफा बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं। 

उन्होंने हार्बिन मेडिकल यूनिवर्सिटी चीन से एमबीबीएस और एमसीआई दिल्ली से फॉरेन ग्रेजुएट एग्जाम पास किया हैं। तीनों युवतियों के द्वारा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के फॉरेन ग्रेजुएट एग्जाम पास करने के बाद जहां एक ओर परिजनों सहित ग्रामीणों में खासा उत्साह हैं। वहीं स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी ने उन्हें बधाई दी हैं। विधायक मंडावी ने उन्हें बीजापुर का गौरव बताते हुए कहा कि निश्चय ही इससे आगे की पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के नरवा विकास कार्य को जाना

शेयर करेपम्पार नाला की संरचनाओं और वनोपज प्रसंस्करण की प्रक्रिया देखी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 07 फरवरी 2023। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून में मिड एण्ड कैरियर ट्रेनिंग ले रहे भारतीय वन सेवा के अधिकारी छत्तीसगढ़ पहुंचे और यहां नरवा विकास सहित वनोपज से महिला समूहों के जीवन में आ […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ