मानवता हुई तार-तार, तीन घंटे तक सीएचसी में पड़ा रहा शव, स्वास्थ्य विभाग पर उठ रहे सवाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मेरठ 30 अप्रैल 2021। मेरठ के बहसूमा में हस्तिनापुर सीएचसी में तीन घंटे तक शव पड़ा रहा। स्वास्थ्य विभाग संवेदनहीन बना रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गई। थाने पहुंचकर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि बीमारी से मौत हुई है।

मामला गुरुवार सुबह करीब 11 बजे का है। सीएचसी परिसर के एक कोने में चादर में लिपटा शव पड़ा मिला। अस्पताल पहुंच रहे लोगों ने शव को देखा तो भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सुध नहीं ली। लोगों का आरोप है कि करीब तीन घंटे तक शव पड़ा रहा। इस बीच किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, देर शाम हस्तिनापुर निवासी सुशील कुमार थाने पहुंचा और मृतक की शिनाख्त अपने चाचा राजेंद्र के रूप में की। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बीमारी से मौत हुई है। एसओ अशोक कुमार ने कहा कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

कार सवार छोड़कर गए थे शव

हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी का कहना है कि कार सवार कुछ लोग सीएचसी परिसर में शव को रखकर भाग गए थे। स्वास्थ्यकर्मियाें ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार नहीं पकड़े जा सके। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई थी।

कौन छोड़ गए थे शव, स्वास्थ्य विभाग क्यों रहा चुप

हस्तिनापुर के राजेंद्र का शव करीब तीन घंटे तक लावारिश हालत में रहा। डॉक्टरों का आरोप है कि कार सवार शव छोड़कर गए थे। सवाल है कि कार सवार शव को छोड़कर क्यों गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने तीन घंटे तक संवेदनहीनता क्यों बरती। पुलिस को तुरंत जानकारी क्यों नहीं दी गई। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

कोविड की स्थिति पर कमलनाथ का तंज, कहा- मोदी ने तो देश को सुपरपावर बना दिया है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 30 अप्रैल 2021 । मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को देश में कोविड-19 महामारी की खराब स्थिति के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरपावर बना दिया है, क्योंकि आज डर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव