वैलेंटाइन वीक में लौटेगी सच्ची मोहब्बत

admin
शेयर करे

सिद्धांत–मृणाल की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 24 नवंबर 2025। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शन्स ने अपनी नई रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ का फर्स्ट लुक बेहद अनोखे अंदाज़ में पेश किया है, जिसने रिलीज़ होते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। मॉडर्न लव स्टोरी की दुनिया में ओल्ड स्कूल रोमांस का ये नया तड़का न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि दिल को एक खास सुकून देने वाला भी है। एनीमेशन ट्रीटमेंट, सौम्य रंगों और सुरीली धुनों के साथ तैयार किए गए इस अनाउंसमेंट वीडियो ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार कर रहे हैं, जिनकी कहानी कहने की शैली हमेशा भावनाओं को सबसे आगे रखती है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी एक बार फिर अपने अभिनय की गहराई दिखाते नजर आएंगे, जबकि मृणाल ठाकुर अपनी संवेदनशील परफॉर्मेंस से कहानी में भावनाओं की परतें जोड़ती दिखेंगी। दोनों की जोड़ी को वैलेंटाइन वीक पर इस साल की सबसे प्यारी ऑन-स्क्रीन पेयरिंग बताया जा रहा है।

पहले वीडियो में शहर को पुरानी यादों के रंगों में डूबा दिखाया गया है—न कोई भारी-भरकम संवाद, न ओवरड्रामैटिक पल—बस साफ, सरल, दिल को छू लेने वाले दृश्य। यह वही एहसास है जो किसी पुराने फोटो एलबम में बसी मोहब्बत की यादों जैसा लगता है। और जो म्यूजिक है—वह बिल्कुल ताज़ा, फिर भी पुरानी धुनों की गर्माहट लिए हुए, जो कानों में पड़ते ही दिल को सुकून दे जाता है।

फिल्म का संगीत इसका सबसे खूबसूरत पहलू माना जा रहा है। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा द्वारा प्रोड्यूस्ड है, और रवि उदयवार फिल्म्स के सहयोग से बनाई जा रही है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की यह खूबसूरत लव स्टोरी 20 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण 60,000 बुनकरों के सामने रोजी-रोटी का संकट

शेयर करेसरकारी विभाग में राजस्थान और यूपी से चादर खरीदी के कारण स्थानीय बुनकरों की चार लाख नग चादर गोदाम में पड़ी है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 नवंबर 2025। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण स्थानीय 60,000 बुनकरो  के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न होने का आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी