अखिलेश यादव का 2027 चुनाव के लिए नया दांव, किसानों से कर दिया ’24 घंटे वाला’ बड़ा वादा, कई घोषणाएं भी कीं; कहा- सरकार बनी तो…

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 26 अप्रैल 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि 2027 में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के भीतर किया जाएगा और इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का ‘किसान रिवॉल्विंग फंड’ बनाया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा, “जैसे ही किसान के हाथ में पर्ची आएगी, उसी समय उसके खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए रिवॉल्विंग फंड बनाया जाएगा, जिससे किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।” 

‘किसानों के कर्ज को लेकर कानून बनाकर राहत दी जाएगी’
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के कर्ज को लेकर कानून बनाकर राहत दी जाएगी। इसके साथ ही फसल बीमा, मुफ्त सिंचाई और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने का भी वादा किया। यादव ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान किसानों को मिलने वाली कई सुविधाएं मौजूदा सरकार ने समाप्त कर दीं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के किनारे मंडियों का विकास रुक गया है और कृषि ढांचे को आगे नहीं बढ़ाया गया। सपा प्रमुख ने कहा कि बढ़ती लागत के कारण खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है और किसान खाद, बीज तथा डीजल महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर हैं। 

सपा प्रमुख ने वीडियो साझा कर सीएम योगी की आलोचना की
उन्होंने कहा कि अमेरिका से समझौते के बाद बड़े पैमाने पर कृषि उत्पाद भारत में आ जाएंगे तो राज्य का किसान संकट में पड़ जाएगा। जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात करते हुए यादव ने कहा कि किसानों को अनुसंधान केंद्रों से जोड़कर बेहतर बीज और कम रासायनिक उर्वरक के उपयोग की दिशा में काम किया जाएगा। यादव ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से संबंधित एक वीडियो साझा करते हुए इटावा सफारी को लेकर उनकी आलोचना की। 

उन्होंने ‘स्मार्ट सिटी’ की तर्ज पर ‘स्मार्ट गांव’ विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सपा सरकार बनने पर इस दिशा में कार्य किया जाएगा। नहरों की सफाई को लेकर पूछे गए सवाल पर यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हुआ है। अन्य राजनीतिक सवालों पर उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत से तय होती है और उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर काम कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

गाजीपुर में किशोरी की मौत पर बड़ा एक्शन, परिवार को सरकार ने दी 5 लाख की सहायता, 1.5 बीघा जमीन और मुख्यमंत्री आवास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ/गाजीपुर 26 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में हाल में गंगा नदी में 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। राज्य सरकार की ओर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान