83 महिला सांसदों की अश्लील डीपफेक तस्वीरें ऑनलाइन?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अमेरिका, 18 नवंबर 2026। अमेरिका में ऑनलाइन यौन उत्पीड़न और बिना सहमति के बनाई गई अश्लील तस्वीरों (अश्लील डीपफेक) का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार पेरिस हिल्टन ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए दावा किया है कि अमेरिकी कांग्रेस की 156 महिला सांसदों में से 83 की अश्लील डीपफेक तस्वीरें फिलहाल इंटरनेट पर मौजूद हैं। हिल्टन ने मंगलवार शाम सीएनएन के कार्यक्रम ‘द लीड’ में एंकर जेक टैपर से बातचीत के दौरान यह जानकारी साझा की। उनका यह खुलासा सुनकर टैपर भी हैरान रह गए।

हिल्टन इन दिनों अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) से डीईएफआईएएनसीई एक्ट (DEFIANCE ACT) पारित कराने की मांग कर रही हैं। यह विधेयक इंटरनेट पर बिना सहमति के बनाई और साझा की जाने वाली यौन तस्वीरों और डीपफेक सामग्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया है। मंगलवार को उन्होंने इस कानून को पारित कराने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के नेतृत्व से मुलाकात भी की। हिल्टन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनवरी में कांग्रेस में डेमोक्रेटिक बहुमत आने से पहले मौजूदा सत्र में ही यह विधेयक पारित हो जाएगा। इससे पहले यह विधेयक अमेरिकी सीनेट से पारित हो चुका है।

सीएनएन के एंकर जेक टैपर ने जब हिल्टन से पूछा कि क्या इस विधेयक को प्रतिनिधि सभा में पर्याप्त समर्थन मिल रहा है, तो उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का मौजूदा सत्र समाप्त होने से पहले इसे पारित नहीं किया गया, तो यह पीड़ितों के लिए बेहद दुखद होगा। हिल्टन ने इस मुद्दे को किसी राजनीतिक दल से जुड़ा मामला मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘यह रिपब्लिकन या डेमोक्रेटिक पार्टी का मुद्दा नहीं है।’ उनके मुताबिक, ऑनलाइन यौन डीपफेक एक महामारी की तरह फैल रहे हैं और इससे निपटने के लिए कई स्तरों पर प्रयास करने की जरूरत है।

हिल्टन ने प्रतिनिधि सभा की सांसद अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज (डेमोक्रेट-न्यूयॉर्क) और लॉरेल ली (रिपब्लिकन-फ्लोरिडा) की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों सांसदों ने इस विधेयक पर उनके साथ काम किया है और इस मुद्दे को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने इस विषय पर एक अध्ययन किया है। इसके मुताबिक, अमेरिकी कांग्रेस की कुल 156 महिला सांसदों में से 83 की यौन डीपफेक तस्वीरें इस समय ऑनलाइन मौजूद हैं। हिल्टन ने कहा कि यह समस्या सभी को प्रभावित कर रही है। यह आंकड़ा सुनकर जेक टैपर ने हैरानी जताते हुए कहा, ‘यह वाकई भयावह है।’

Leave a Reply

You May Like

83 महिला सांसदों की अश्लील डीपफेक तस्वीरें ऑनलाइन?....|....सरगुजा में कांग्रेस का जनसंवाद, सुखदेव भगत ने उठाई आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की लड़ाई....|....100 साल पुराने गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका मत्था....|....'रॉकेट' पर सवार दो युवक गिरफ्तार....|....पटवारी से आरआई परीक्षा का पेपर लीक करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....15 करोड़ का सालाना कारोबार, आलीशान जिंदगी... फिर भी चुना संन्यास....|....कर्नाटक के ड्रग तस्कर के लिए कूरियर बॉय बना था इंजीनियर....|....सिंचाई संकट: 77 गांवों में बंद है नर्मदा का पानी....|....अजनार को स्वच्छ बनाने की जिद में 'बिट्टू तबाही' बीमार....|....विदेशी मेहमानों को लुभा रहा भारत का डिजिटल भुगतान मॉडल