रिक्शा चालक का पैनकार्ड लगा फर्जीवाड़ा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कानपुर, 17 नवंबर 2026।  कानपुर में जालसाजों की नजर लोगों के पैनकार्ड पर है। कानपुर आयकर निदेशालय (जांच) की पड़ताल में ऐसे पांच संदिग्ध बैंक खाते सामने आए हैं। इन खातों के जरिये अरबों रुपये का लेनदेन किया गया। खास बात यह है कि इन खातों में इस्तेमाल किए गए पैन कार्ड के वास्तविक धारक कोई कारोबारी या कंपनी संचालक नहीं है, बल्कि रिक्शा चालक और घरेलू नौकर निकले। हालांकि, अधिकारी अभी इन खातों और लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने में जुटे हैं।

इन मामलों में बैंक अफसरों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। दरअसल, बैंकों की ओर से संदिग्ध लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग को दी जाती है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अलग-अलग बैंकों के संदिग्ध खातों की जांच के निर्देश कानपुर आयकर निदेशालय (जांच) को दिए हैं। जिन पांच बैंक खातों की पड़ताल सौंपी गई है। उनके जरिये अरबों रुपये का लेनदेन हुआ है।

जब खातों में दर्ज पैन कार्ड की जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पैन कार्ड धारक बेहद कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के लोग निकले। इनमें कोई रिक्शा चालक है, तो कोई घरेलू नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। सूत्रों के अनुसार अब यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से, तो ऐसे खाते नहीं खोले जा रहे हैं।

आशंका है कि सामान्य लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खाते खोले गए हैं। फिर उनके जरिये रुपयों का लेनदेन करने के बाद खाते बंद कर दिए गए। विभाग बैंक अधिकारियों की भूमिका और उनकी गतिविधियों की भी पड़ताल कर रहा है। इससे यह पता लगाया जा सके कि खाते खोलने और उनके संचालन में कोई गड़बड़ी, तो नहीं हुई। जो पांच संदिग्ध खाते जांच के दायरे में आए हैं। उसमें एक खाते में ही 100 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन कुछ समय में किया गया।

एक व्यक्ति ने घर में घरेलू कामकाज के लिए नौकर रखा। पुलिस सत्यापन के नाम पर आधार कार्ड और पैन कार्ड संबंधित से ले लिया। इसके बाद उसका बैंक खाता खुलवाया। बैंक के जरिये वेतन देने की बात कहकर बैंककर्मियों के सामने ले जाकर उसका भौतिक सत्यापन भी करवा दिया। इसके बाद मिले चेक, एटीएम अपने पास रख लिए। इसके बाद से उस घरेलू नौकर के नाम से बेनामी लेनदेन किया गया। इसमें बैंक कर्मचारी और अफसर भी मदद करते हैं।

जानकारों का कहना है कि पैनकार्ड, आधार कार्ड के दुरुपयोग से बचने के लिए लोगों को अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति या परिचित को भी बिना जरूरत पैन और आधार कार्ड की कॉपी नहीं देनी चाहिए। दस्तावेजों में अपना ही मोबाइल नंबर दर्ज कराना चाहिए। साथ ही पैन कार्ड धारकों को समय-समय पर आयकर विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म 26एएस की जांच करनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

विदेशी मेहमानों को लुभा रहा भारत का डिजिटल भुगतान मॉडल

शेयर करेप्रतिनिधियों ने जाना भारतीय बाजार का रुख छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            दिल्ली, 17 नवंबर 2026। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भारतीय उत्पादों के साथ देश का डिजिटल भुगतान मॉडल भी विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारत मंडपम में लगे देशी और विदेशी मंडपों में खरीदारी के दौरान […]

You May Like

विदेशी मेहमानों को लुभा रहा भारत का डिजिटल भुगतान मॉडल....|....रिक्शा चालक का पैनकार्ड लगा फर्जीवाड़ा....|....धान खरीदी में भाजपा सरकार की तुगलकी नीति, 15 जनवरी के बाद ही डीओ का नियम किसानों और समितियों के साथ धोखा - कांग्रेस....|....आबकारी विभाग के ओवर रेटिंग और वसूली तंत्र की भेंट चढ़ा मैदानी कर्मचारी, यह आत्महत्या नहीं भ्रष्ट सिस्टम द्वारा की गई हत्या है - दीपक बैज....|....शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग....|....भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, आरआरपी डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी....|....भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय....|....चीन की चुनौती के लिए टेक्नोलॉजी गठबंधन....|....फिटनेस के लिए नहीं चाहिए महंगे उपकरण....|....तेंदुलकर के संन्यास को 13 साल पूरे