भारतीय सेना से घटाए जाएंगे एक लाख जवान, अधिकारियों ने संसदीय समिति को दी जानकारी

शेयर करे

बदलाव की कोशिशों के तहत सेना की लाजिस्टक टेल को छोटा करने की तैयारी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 6 अप्रैल 2021। भारतीय सेना के स्वरूप में बदलाव की कोशिशों के तहत सेना की लाजिस्टक टेल को छोटा करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत सेना की लड़ाकू टुकड़ियों के साथ सप्लाई एवं सपोर्ट में लगे जवानों की संख्या में कमी होगी। सेना ने अगले तीन-चार सालों के भीतर करीब एक लाख जवानों को कम करने का लक्ष्य रखा है।

सेना के शीर्ष अधिकारियों ने हाल में रक्षा मंत्रालय से संबद्ध संसदीय समिति को यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है लड़ाकू जवानों (इंफ्रेंट्री) पर फोकस किया जा रहा है। उन्हें आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। क्योंकि सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा उन्हीं पर है। उन्हें अत्याधुनिक तकनीकें उपलब्ध कराई जाएंगी और ‘टूथ टू टेल रेशियो’ में कमी की जाएगी।

इसका मतलब है कि सप्लाई और सपोर्ट कार्य में लगे जवानों की संख्या कम की जाएगी। दरअसल, जवानों की लड़ाकू टुकड़ियों के साथ अभी एक निश्चित संख्या में सप्लाई एवं सपोर्ट टीम रहती है। जो तमाम संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करती है। लेकिन जिस प्रकार से सेना में अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, उसमें इस प्रकार की व्यवस्था को अब गैर जरूरी माना जा रहा है।

80 लोग कर सकते हैं 120 लोगों का काम
संसदीय समिति को उदाहरण देकर समझाया गया कि सेना की एक लड़ाकू कंपनी में अभी 120 लोग होते हैं। लेकिन यदि इस कंपनी को तकनीक से लैस कर दिया जाए तो वही कार्य 80 लोग कर सकते हैं जिसमे 120 लोगों द्वारा अभी किया जा रहा है।

सैनिकों को तकनीक से लैस करने में खर्च की जा सकेगी धनराशि
सेना की तरफ से कहा गया है कि जनरल वी. पी. मलिक जब सेना प्रमुख थे तो 50 हजार लोगों की कमी की गई थी लेकिन अब अगले तीन-चार सालों में एक लाख लोग कम किए जा सकते हैं। इससे जो राशि बचेगी वह सैनिकों को तकनीक से लैस करने में खर्च की जा सकेगी। समिति की यह रिपोर्ट हाल में हाल में संपन्न हुए सत्र के दौरान संसद में पेश हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

मोहन भागवत के सामने हरिद्वार के संतों ने कुंभ की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हरिद्वार 6 अप्रैल 2021। वरिष्ठ संतों ने कुंभ आयोजन व्यवस्थाओं को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के सामने खासी नाराजगी जताई है। संतों ने बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के सामने अपनी नाराजगी जता दी है। संतों के तल्ख तेवरों को देखते हुए भागवत ने […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक