एक कमरे में तीन लाशें: स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों के मिले शव, तंत्र-मंत्र की बात आ रही सामने

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 11 दिसंबर 2025। कोरबा में बुधवार देर रात हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके कबाड़ यार्ड में लाश मिलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में अशरफ मेमन कोरबा निवासी, सुरेश साहू पिता बलदेव साहू तुलसी नगर निवासी, नीतीश कुमार दुर्गा निवासी हैं। तीनों की लाश एक ही कमरे में संदिग्ध हालत में मिली है।

बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में तीनों की मौत हुई है। बिलासपुर से एक तांत्रिक तीन अन्य साथियों के साथ कोरबा बुधवार की रात 11:00 बजे कोरबा पहुंचा। इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात होते ही तंत्र मंत्र शुरू किया गया। जहां तांत्रिक बिलासपुर निवासी राजेंद्र कुमार एक कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाकर नींबू देकर एक रस्सी से सर्किल बनता है। इसके बाद कमरे में बंद कर बाहर आता है और उसे आधा से एक घंटा बाद खोलने की बात कहता है, जहां समय बीतने के बाद कैमरा खोला गया तो तीनों की मौत हो चुकी थी।

बिलासपुर अमेरी निवासी अश्वनी कुर्रे ने बताया कि तात्रिक की टीम में वह भी साथ आया हुआ था। जहां पांच लाख को ढाई करोड़ रुपये करने के लिए तंत्र-मंत्र की बात सामने आई थी और उसे पैसे को बराबर हिस्से में बांटने की बात हुई थी। तांत्रिक राजेंद्र के द्वारा कमरे में तंत्र विद्या किया गया और उनकी संदिग्ध मौत हो गई। मौत कब-कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह उसे भी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद अशरफ मेमन परिजन पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। यार्ड को सील कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, मार्च 2027 तक लक्ष्य पूरा करने का लक्ष्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 11 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में जल जीवन मिशन की बुधवार को समीक्षा बैठक में कहा कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जल स्रोतों में किसी भी स्थिति […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला