सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, एक बोगी जली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रोहतास 18 मई 2026। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना सोमवार की सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है।

व्यवस्था की कमी का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रबंधन की नाकामी के कारण ट्रेन को ज्यादा नुकसान हुआ। अगर समय रहते आग बुझाने के लिए पानी और अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया गया होता, तो ट्रेन को नुकसान होने से बचाया जा सकता था। लोगों ने बताया कि ट्रेन में रिफिलिंग के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में न तो पानी था और न ही रेलवे के अग्निशमन सिलेंडरों में गैस थी। रेलवे प्रबंधन की लापरवाही के कारण शुरुआती समय में आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते ट्रेन की बोगियां धधक उठीं।

एक बोगी जलकर खाक, जांच में जुटा रेलवे
इस घटना में पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिसे बाद में ट्रेन से अलग कर दिया गया। वहीं, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है और रेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है।

यात्रियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी और भरे हुए अग्निशमन सिलेंडर उपलब्ध होते, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। घटना के बाद रेलवे की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

‘घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं’
इस हादसे पर अब रेलवे का भी बयान सामने आया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि आज प्रातः लगभग 05:30 बजे सासाराम स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना प्राप्त हुई। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर स्थिर अवस्था में खड़ी थी तथा संबंधित कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही स्टेशन पर तैनात रेलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह 06:00 बजे धुआं निकल रहे कोच को अलग कर दिया तथा फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। रेलकर्मियों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से सुबह 06:05 बजे स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी यात्री या रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

युवती को 6 टुकड़ों में काटा, 5 ट्रेन में मिले, सिर गायब; बक्से में धड़ और हाथ-पैर पॉलिथीन में पैक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 18 मई 2026। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या कर शव को छह टुकड़ों में काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने उसके सिर कटे धड़ को बक्से में और हाथ व पैर को पॉलिथीन में पैक […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग