छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 29 मई 2024। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मद्देड़ पीएस सीमा के अंतर्गत वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव का कहना है कि मद्देड़ पीएस सीमा के अंतर्गत वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मारे गए दोनों नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि थाना मद्देड़ के तहत कोरंजेड़-बन्देपारा के जंगलों में मद्देड़ एरिया कमेटी एसीएम बुचन्ना, विश्वनाथ, बामन एवं अन्य 15-20 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति है। जानकारी मिलने के बाद डीआरजी बीजापुर की टीम को 27 मई को रवाना किया गया था। इस बीच आज बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल के बाद अब छत्तीसगढ़ में होगी छक्के-चौंके की बरसात: रायपुर में सात जून से सीसीपीएल का आयोजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 29 मई 2024। आईपीएल की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी छक्के-चौंके की बरसात होने वाला है। छत्तीसगढ़ में भी क्रिकेट प्रीमियर लीग खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) सात जून को शुरू होने वाला है। प्रदेश के खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के लिए छत्तीसगढ़ […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च