173 करोड़ का है सोनम कपूर और आनंद आहूजा का दिल्‍ली वाला घर, इसके सामने महल भी है फीका

शेयर करे

बुधवार 30 जून 2021। बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल्स में से एक सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा भले ही भारत से दूर लंदन में रहते हैं, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में उनका एक शानदार घर है। जिसे देखने के बाद आपकी आंख फटी रह जाएगी। यह घर आनंद के नाम की है। जिसकी कीमत 173 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर सोनम और आनंद के इस शानदार घर की कई तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इसके सामने महल भी फीका है। आनंद, सुनील आहूजा के बेटे और हरीश आहुजा के पोते हैं, जो देश के सबसे बड़े गारमेंट एक्सपोर्ट हाउस ‘शाही’ एक्सपोर्ट्स के मालिक हैं। सोनम और आनंद की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं और वह फिलहाल लंदन में रह रहे हैं।

आनंद का दिल्ली वाला बंगला जिसे उनके दादा हरीश ने 2015 में खरीदा था, वह पृथ्वीराज रोड पर स्थित है। 3170 वर्ग गज का प्लॉट कनॉट प्लेस के मशहूर वैरायटी बुक डिपो के मालिक ओम अरोड़ा से खरीदा गया था। आनंद का बंगला दिल्ली के जिस एरिया में है, उसे लुटियंस बंगला ज़ोन (LBZ) के रूप में जाना जाता है। घर के बाहर का एरिया, जहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है।

Leave a Reply

Next Post

'तूफान' का ट्रेलर रिलीज, तूफानी अंदाज में दिखे फरहान अख्तर

शेयर करे बुधवार 30 जून 2021। अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज इस साल की प्रतीक्षित फिल्म ‘तूफान’ का ट्रेलर रिलीज किया है। एक्सेल इंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स की सहभागिता में अमेज़न प्राइम वीडियो की प्रस्तुति ‘तूफान’ एक प्रेरणास्पद स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसके निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान