योगी के ऐलान के बाद अखिलेश यादव का भी बदला मन, खुद भी चुनाव लड़ने को तैयार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 03 जनवरी 2022। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपना मन बदल लिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि पार्टी चाहेगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि योगी के ऐलान की वजह से अखिलेश यादव भी लड़ेंगे। आजमगढ़ से लोकसभा के सांसद अखिलेश यादव ने पिछले दिनों चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।  अखिलेश यादव से एक टीवी इंटरव्यू में पूछा गया कि योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे तो क्या आप भी 2022 के विधानसभा चुनाव में खुद लड़ेंगे? इसके जवाब में अखिलेश ने कहा, ”मैं कितने चुनाव लड़ चुका हूं। बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। समाजवादी पार्टी तय करेगी और हमारे लोग तय करेंगे तो चुनाव लड़ेंगे।” यह पूछे जाने पर कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, सपा अध्यक्ष ने कहा, ”जो भी क्षेत्र समाजवादी पार्टी तय कर देंगे, जिस क्षेत्र के लोग बुलाएंगे, वहीं से लड़ जाऊंगा।

पहले कर दिया था इनकार

इससे पहले पिछले साल 1 नवंबर को अखिलेश ने बताया था कि वह खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा था, ”मैं उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ूंगा।

योगी ने किया है चुनाव लड़ने का ऐलान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय विधानपरिषद के सदस्य हैं। लेकिन इस बार वह विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। योगी ने कुछ पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा, ‘मेरे चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं हैं। लेकिन मैं चुनाव कहां से लडूंगा इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।’ जब उनसे पूछा गया कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे या मथुरा से या गोरखपुर से, तब उन्होंने कहा, ‘पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा।’ 

Leave a Reply

Next Post

बहुत घमंड में थे पीएम, मेरा उनसे झगड़ा हो गया, किसानों के मुद्दे पर बोले सत्यपाल मलिक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 जनवरी 2022। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक कृषि कानूनों को लेकर लगातार मोदी सरकार पर मुखर रहे हैं। हालांकि कृषि कानूनों की वापसी के बाद उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की थी लेकिन एक बार फिर से उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री पर हमला […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर