‘द प्लैटिनम’ ने खोला लग्ज़री डाइनिंग और नाइटलाइफ़ का नया अध्याय

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 दिसंबर 2025। मुंबई की नाइटलाइफ़ को एक नया और परिष्कृत ठिकाना मिल गया है। क्रिसमस के खास मौके पर डीएन नगर, अंधेरी में होटल द प्लैटिनम ने अपने भव्य उद्घाटन के साथ डाइनिंग और एंटरटेनमेंट के अनुभव को नई ऊँचाई दी। होटल का CELLARZ लाउंज ‘एन’ बार कैज़ुअल डाइनिंग और मॉडर्न नाइटलाइफ़ का शानदार मेल पेश करता है, जबकि कोस्टल किचन फाइन डाइनिंग के शौकीनों के लिए एक यादगार अनुभव बनकर उभरता है। वहीं वनक्कम साउथ इंडियन कैफ़े, स्वाद और सादगी का दिल छू लेने वाला संगम है। शाम को और यादगार बनाया कोरियोग्राफर श्रवण ठाकुर की शानदार परफॉर्मेंस ने, जिसमें इंटरनेशनल डांसर ने भी अपनी कला से मेहमानों का दिल जीत लिया। संगीत, लाइट्स और उत्साह ने लॉन्च नाइट को मुंबई की सबसे चर्चित शामों में शामिल कर दिया।

इस खास मौके पर कॉमेडियन अभिषेक खन्ना, के के गोस्वामी, राजकुमार कनौजिया, अभय प्रताप सिंह, अभिजीत राणे और निर्माता कमलेश सिंह राजपूत सहित कई नामचीन मेहमान मौजूद रहे। सीनियर मैनेजमेंट टीम से जुड़े सचिन शेट्टी, प्रशांत राय और अंकुर श्रीवास्तव इस लॉन्च को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। प्रशांत राय के अनुसार, बैंक्वेट हॉल, लाउंज बार और बहुआयामी किचन इसे हर तरह के मेहमानों के लिए खास बनाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

सरकार की दुर्भावना से धान खरीदी बाधित, किसान आत्महत्या करने हो रहे हैं मजबूर - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में लगातार हो रहे व्यवधान को सत्ता प्रायोजित षड्यंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती, इसलिए तरह-तरह से अड़चन पैदा करके बाधित कर रही है। समय […]

You May Like

170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी