कलेक्टर ने शहर में चल रहे विकास कार्यो का किया सघन निरीक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सड़क चौड़ीकरण की धीमी गति पर जताई गहरी नाराजगी समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 20 जनवरी 2022/कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज शहर में चल रहे कार्याे का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने नेशनल हाईवेे क्रं 49 गुरूनानक चौक से जगमल चौक तक फोरलेन सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का जायजा लिया।  उन्होंने कार्य की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जतायी। मौके पर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के बीच समन्वय को लेकर आ रही दिक्कतों का निराकरण किया गया। कलेक्टर ने कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अरपा नदी में बनाए जा रहे पचरीघाट एवं शिवघाट बैराज निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

कलेक्टर ने पीडब्लूडी द्वारा नेशनल हाईवे क्रमांक 49 में गुरूनानक चौक से जगमल चौक तक 5 करोड़ 25 लाख 66 हजार की लागत से 1 कि.मी. लंबाई में फोरलेन चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस कार्य में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई पाईपलाइन बीच में आने से कार्य प्रभावित हो रहा था। कलेक्टर ने कार्य की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई। मौके पर उपस्थित नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों द्वारा कार्य में आने वाली बाधाओं की जानकारी कलेक्टर को दी गई। मौके पर ही दोनों विभाग के बीच समन्वय को लेकर आ रही दिक्कतों का निराकरण किया गया। कलेक्टर ने इस कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए।

इसके पश्चात् कलेक्टर ने पचरीघाट एवं शिवघाट बैराज का सघन निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि कलेक्टर दोनों बैराज का लगातार निरीक्षण कर रहे है एवं उनके द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी सतत् ली जा रही है। मौके पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि बैराज निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 100 करोड़ की लागत से यह दोनांे बैराज तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने हर हाल में जून 2022 तक बैराज का काम पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।  कलेक्टर ने कार्य स्थल का बारीकी से गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गति पर संतोष जताया। ड्रैनेज पाईपलाइन के संबंध में आ रही दिक्कतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

भूपेश के छत्तीसगढ़ मॉडल की तुलना से बचने छत्तीसगढ़ के किसी को स्टार प्रचारक नही बनाया- मोहन मरकाम

शेयर करे  छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं पर भाजपा आलाकमान को भरोसा नही छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/20 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तरप्रदेश चुनाव के लिये जारी स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के किसी नेता को शामिल नहीं किया जाना इस बात […]

You May Like

वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप....|....सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार....|....जगदलपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा....|....टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त....|....चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार