बोलिविया में नोटों से भरा सेना का विमान हाईवे पर क्रैश: 15 लोगों की मौत, कई घायल; पैसे लूटने की मची होड़

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ला पाज 28 फरवरी 2026। बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एक मालवाहक (कार्गो) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने दी है।

रनवे से फिसलकर हाईवे पर पहुंचा विमान
यह हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे से फिसलकर पास के शहर एल आल्टो की एक हाईवे पर जा घुसा। वहां चल रही कई गाड़ियों को उसने टक्कर मार दी। अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 15 वाहन इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे विमान में सवार थे या सड़क पर मौजूद गाड़ियों में थे।

बोलिविया वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश
बताया जा रहा है कि यह विमान बोलिविया वायुसेना का हरक्यूलिस विमान था, जो देश के केंद्रीय बैंक से नए छपे नोट दूसरे शहरों में ले जा रहा था। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, लेकिन दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हाईवे पर बिखरे नोट और विमान के मलबा
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में सड़क पर विमान का मलबा, पूरी तरह तबाह गाड़ियां और बिखरे हुए नोट दिखाई दे रहे हैं। बड़ी मात्रा में नकदी एयरपोर्ट के बाहर फैल गई थी, जिसे उठाने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को दंगा-रोधी उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा।

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू
इस गंभीर हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कत्ल की रात नशे में था अक्षत, पिता की हत्या कर बहन से लिपटकर खूब रोया; नीले ड्रम कांड में एक और नया खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 28 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल निवासी पैथोलॉजी संचालक एवं शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या उनके बेटे अक्षत ने शराब के नशे में की थी। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया है कि उसके […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला