क्यों हो रहा है अक्षय कुमार- सारा अली खान और धनुष की ‘अतरंगी रे’ का विरोध

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 29 दिसंबर 2021। 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म अतरंगी रे रिलीज हुई। धनुष , सारा अली खान और अक्षय कुमार की इस फिल्म को एक ओर जहां दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों द्वारा फिल्म को बॉयकॉट भी किया जा रहा है। ट्विटर पर #Boycott_Atrangi_Re ट्रेंड हो रहा है। आनंद एल राय निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स से बढ़िया रिव्यू मिले हैं, और दर्शकों का प्यार भी लेकिन एक वजह से फिल्म का विरोध किया जा रहा है। आखिर किस वजह से ‘अतरंगी रे’ का हो रहा है विरोध, जानें इस रिपोर्ट में…

क्या है फिल्म की कहानी

दरअसल ‘अतरंगी रे’ की कहानी, बिहार की रहने वाली रिंकू सूर्यवंशी (सारा अली खान) के इर्द गिर्द घूमती है। जिसकी शादी बिना उसकी मर्जी से तमिल ब्राह्मत्र लड़के विशू (धनुष) से करवा दी जाती है। वहीं विशू भी ये शादी नहीं करना चाहता थे लेकिन ‘पकड़वा/पकड़ौआ’ विवाह की वजह से उसकी शादी होती है। इसके साथ ही रिंकू करती है जादूगर सज्जाद अली (अक्षय कुमार) से प्यार। 

क्यों हो रहा है विरोध

सोशल मीडिया पर #Boycott_Atrangi_Re ट्रेंड हो रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों को आपत्ति है कि फिल्म में न सिर्फ लव जेहाद दिखाया गया है बल्कि साथ ही साथ हिंदुओं को भी बुरा दिखाया गया है, जो जबरदस्ती अपनी लड़की की शादी कर रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हिंदू लड़की, एक मुस्लिम के प्यार में दिखाई गई है, ऐसी फिल्मों से समाज में भी यही मैसेज जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

सीएम नीतीश की लोगों को चेतावनी, कहा- बिहार में शुरू हो चुकी है कोरोना की तीसरी लहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 28 दिसंबर 2021। देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तीसरी लहर का कारण बनेगा। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में […]

You May Like

170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी