कोहरे ने रोकी फ्लाइट लैंडिंग, रायपुर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके अहमदाबाद और मुंबई से आ रहे विमान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ में मौसम के करवट लेने का असर फ्लाइट की उड़ानों पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। वहीं रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई है। खराब दृश्यता और कोहरे के चलते बुधवार को रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग रोक दी गई। इसके चलते मुंबई और अहमदाबाद से आनी वाली उड़ानों को नागपुर और भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया है।  जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान आईजीओ 6687 अहमदाबाद-रायपुर को दोपहर 12.37 बजे भुवनेश्वर की ओर डायवर्ट किया गया। जबकि इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी 651 मुंबई-रायपुर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर खराब दृश्यता के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट किया था। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर खराब दृश्यता के चलते इन विमानों को लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। 

प्रदेश में कड़ाके की ठंड, स्कूल बंद किए गए

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। बूंदाबांदी के साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। रायपुर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर सहित आस-पास के इलाकों और अन्य पड़ोसी जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ में स्कूलों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने दक्षिण भारत के अग्रणी डिजिटल न्यूज नेटवर्क ’हैशटैग यू’ के छत्तीसगढ़ संस्करण का किया शुभारंभ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दक्षिण भारत के अग्रणी डिजिटल न्यूज नेटवर्क ’हैशटैग यू’ का छत्तीसगढ़ संस्करण लॉच किया। ’हैशटैग यू छत्तीसगढ़’ हिन्दी में होगा और इसमें छत्तीसगढ़ से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार और रिपोर्ट […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप