अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 54 किलो गांजा के साथ 6 सदस्य गिरफ्तार…

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 14 अप्रैल 2026। बस्तर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गोयल धर्मशाला में रुके हुए आरोपियों के कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसका मूल्य 26 लाख 97 हजार रुपए बताया गया है। मुखबिर से मिली सूचना पर बोधघाट थाने पुलिस ने गोयल धर्मशाला में दबिश दी. मौके से राजस्थान निवासी बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास, देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज उपरेती, सुकमा निवासी राम सिंह और दुबराज कश्यप को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 26 लाख 97 हजार रूपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार सुकमा निवासी आरोपी मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लेकर जगदलपुर में सप्लाई करते थे. इसके बाद जगदलपुर से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य गांजा लेकर अलग-अलग राज्य जाते थे, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (B) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- नोएडा की घटना सरकार की नाकामी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 14 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश में आज डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष आंबेडकर जयंती केवल स्मृति दिवस के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जागरुकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान के रूप में मनाई जा रही है। […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव