सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में गोली लगने से एक जवान घायल, रायपुर रेफर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गरियाबंद 20 मई 2024। गरियाबंद जिले के अंतिम छोर से लगे ओडिशा के कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा अभ्यारण्य में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग में जवान के गर्दन में गोली लगी है। लहूलुहान जवान को घटना के बाद आनन-फानन में गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के कांवर भौदी से लगे ओडिशा के कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा अभ्यारण्य के शिवनारायणपुर गांव में देर रात जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में एक जवान के गले में गोली लगी है जो अभी भी फंसी हुई है। घायल जवान का नाम प्रकाश साई बताया जा रहा है। जवान ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का है। घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है मुठभेड़ स्थल में सर्चिंग जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

एसआई भर्ती पर हाईकोर्ट का फैसला, मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को 90 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 20 मई 2024। एसआई- प्लाटून कमांडर भर्ती पर हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला आया है। कोर्ट ने मेरिट सूची में शामिल एसआई के उम्मीदवारों को 90 दिन में नियुक्ति देने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही प्लाटून कमांडर के 370 महिला अभ्यर्थियों को हटाकर 370 पुरुष […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च