जैकलीन फर्नांडिस के लिए आसान नहीं था ‘राधे’ का ‘दिल दे दिया’, सलमान खान ने तारीफ में कही ये बात

शेयर करे

मुंबई 02 मई 2021। “राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई” के लेटेस्ट ट्रैक ‘दिल दे दिया’ ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है।  कैची, एडिक्टिव और मस्ती से भरपूर यह गाना सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। सॉन्ग के सुपरहिट होने के बाद अब इसका मेकिंग वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान, जैकलीन और प्रभुदेवा सहित अन्य लोग इस गाने के बारे में बात करते दिख रहे हैं।

सलमान ने की जैकलीन की तारीफ
मेकिंग के दौरान बताया जाता है कि फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा और सलमान खान तुरंत सहमत हो गए कि ‘दिल दे दिया’ फिल्म में इस विशेष मौके के लिए एक परफेक्ट ट्रैक था और यह जानते थे कि जैकलीन इसके लिए एकदम फिट है। गाने के बीटीएस वीडियो में, सलमान खान यह कहते हैं, “दिल दे दिया बहुत ही आकर्षक गाना है। हमारे साथ यह ट्रैक था और फिल्म में हमारे पास यह सिचुएशन थी, इसलिए मैंने प्रभु सर को इसके बारे में बताया और उन्हें यह बेहद पसंद आया।” इसके साथ ही सलमान ने साझा किया,”जैकलीन फर्नांडिस ने बहुत ही शानदार तरीके से राधे में एक गाना किया है। मैं उनके जेस्चर की सराहना करता हूं। उन्होंने गाने में आग लगा दी है।” 

प्रभुदेवा बोले- मजा आना चाहिए
ट्रैक के बारे में बात करते हुए निर्देशक प्रभुदेवा कहते हैं, “दिल दे दिया में एक रेट्रो फील है। जैकलीन ने सचमुच इस गीत के लिए अपना खून और पसीना बहाया है।” गाने के अनोखे डांस स्टेप्स पहले से ही ट्रेंड कर रहे हैं और कोरियोग्राफर शबीना खान ने कहा कि इसके लिए बस एक सिंपल ब्रीफ दिया गया था। शबीना कहती हैं, “यह सामान्य रूप से कोरियोग्राफ किया गया सॉन्ग नहीं है, प्रभु सर के पास बस एक लाइन थी कि ‘मजा आना चाहिए’। वह चाहते थे कि कोरियोग्राफी ऐसी हो कि कोई भी इसे देखे तो उसका डांस करने का मन करे।

जैकलीन के लिए मुश्किल था गाना
लेकिन ब्लॉकबस्टर गाने का निर्माण उतना आसान नहीं था, जैकलीन जिन्होंने अपने ग्रेस, फ्लेक्सिबिलिटी और डांसिंग स्किल्स से सभी का दिल जाती है, उन्होंने अपने प्रोफेशनलिज्म के साथ निर्माताओं को भी इम्प्रेस कर दिया है क्योंकि उन्होंने कई चोट के बावजूद आगे बढ़ना जारी रखा। जैकलीन ने इस पर्दे के पीछे वाले वीडियो बताया, “मेरे घुटने का आकार पांच गुना हो गया था और तभी शूट का सिर्फ दूसरा दिन था। सूजन, मोच, पीठ में दर्द, चोट लेकिन हमने बस बढ़ते गए, इसलिए अब फिंगर्स क्रॉस है।” 

हिमेश ने दिया है म्यूजिक
बता दें कि हिमेश रेशमिया ने गाने का संगीत कंपोज किया है और शब्बीर अहमद गीतकार हैं। वही, कमाल खान और पायल देव ने गाने को स्वर दिया है और शबीना खान ने इसे कोरियोग्राफ किया है। सलमान खान के साथ फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

कप्तानी का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं, हर दिन सीख रहा हूं : पंत

शेयर करेदिल्ली की टीम अब 8 में से छह मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि कोच और सीनियर्स का मिल रहा है सपॉर्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 03 मई 2021। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में में अधिकतर चीजें अब पटरी पर हैं। और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप