सरगुजा में हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, फसल की कर रही थी रखवाली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार को 45 वर्षीय एक महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि यह घटना अंबिकापुर वन क्षेत्र के भाकुड़ा गांव में उस समय हुई जब पीड़िता गुड्डी और उसका पति बगल के खेत में बोई गई मक्का की फसल की रखवाली करने के लिए अपने घर के बाहर सो रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड इलाके में घूम रहा है और ग्रामीणों को खुले में न सोने और जंगल में काम न करने की सलाह दी गई है। गुरुवार की रात, एक हाथी ने महिला को कुचल दिया, जबकि उसका पति भागने में सफल रहा। 

अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को तत्काल 25,000 रुपये की सहायता दी गई। शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा। वन विभाग की एक टीम झुंड की आवाजाही पर नजर रख रही है।

अधिकारियों ने कहा कि सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, बलरामपुर और कांकेर जैसे जिलों में मानव और हाथी के बीच संघर्ष होता रहता है। वन विभाग के मुताबिक पिछले तीन साल में राज्य में हाथियों के हमले में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 6 अक्टूबर से, गिल्ली-डंडा, कंचा, गेड़ी दौड़ सहित होंगे 14 तरह के पारंपरिक खेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर राज्य सरकार ने तिथि की घोषणा कर दी है। करीब तीन माह तक चलने वाले इन खेलों का आयोजन 6 अक्टूबर से होगा। इसमें गिल्ली-डंडा, कंचा, गेड़ी दौड़ सहित 14 तरह के पारंपरिक खेल होंगे। ग्रामीण परिवेश से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप