माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने दो दिन के भीतर कंपनी में अपने आधे शेयर बेचे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 01 दिसम्बर 2021। माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भारतीय मूल के सत्या नडेला ने कंपनी में आधे शेयर बेच दिए हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह महज दो दिन में अपनी हिस्सेदारी के शेयरों का सौदा किया है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल सिक्योरिटीज में की गई फाइलिंग से इस बात की जानकारी सामने आई है।  यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में की गई फाइलिंग के मुताबिक  रेडमंड टेक जायंट ने बताया कि माइक्रोसाफ्ट कॉर्प के सीईओ सत्या नडेला ने पिछले हफ्ते सिर्फ दो दिनों में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी के 838,584 शेयर बेच दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि इस लेन-देन के जरिए नडेला को 28.5 करोड़ डॉलर मिले। शेयरों का यह बड़ा सौदा 22 और 23 नवंबर को किया गया है।

इस लिए बेच दिए नडेला ने शेयर

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने इस संबंध में एक लिखित बयान जारी करते हुए बताया कि नडेला ने व्यक्तिगत वित्तीय योजना और विविधिकरण कारणों से माइक्रोसॉफ्ट स्टॉक की अपनी हिस्सेदारी के आधे शेयरों का सौदा किया है। प्रवक्ता के अनुसार, नडेला कंपनी की निरंतर सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी होल्डिंग माइक्रोसॉफ्ट बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा निर्धारित सीमा से काफी अधिक है। 

2014 में संभाली थी माइक्रोसॉफ्ट की कमान

साल 2014 में सीईओ बनने के बाद से सत्या नडेला द्वारा ये सबसे बड़ी शेयर बिक्री की गई है। गौरतलब है कि भारतीय मूल के सीईओ नडेला के माइक्रोसॉफ्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने के बाद यह कंपनी तेजी से बढ़ी है और दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक बन गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का वर्तमान में बाजार पूंजीकरण 2.53 खरब डॉलर है।

Leave a Reply

Next Post

पेंटागन रिपोर्ट में खुलासा: अमेरिका को चीन से सबसे अधिक खतरा, टक्कर देने के लिए व्हाइट हाउस ने बनाया ये प्लान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वांशिगटन 02 दिसम्बर 2021। अमेरिका ने भी मान लिया है कि अगर उसे सबसे अधिक किसी देश से खतरा है तो वह चीन है। वहीं दूसरे और तीसरे विरोधी के रूप में रूस और ईरान को माना है। इन तीनों देशों को टक्कर देने के लिए […]

You May Like

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म....|....ब्रह्मपुत्र में बढ़ेगा पानी का बहाव....|....गौरेला के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में रचा इतिहास....|....महंगे डेक्सा स्कैन का विकल्प बनेगा एआई सॉफ्टवेयर?....|....दिन में गर्मी, रात में ठंड और अब भारी बारिश की चेतावनी....|....300 की आबादी भगवान भरोसे, पुल के इंतजार में कलंगी टोला....|....बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा....|....राजधानी का एक्यूआई गिरा, लेकिन तीन इलाकों में प्रदूषण अधिक....|....29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार