भीमराव अंबेडकर जयंती पर ग्वालियर सेंट्रल जेल से 22 कैदी रिहा, कैदियों के चेहरे पर खुशी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ग्वालियर 14 अप्रैल 2023। भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर ग्वालियर सेंट्रल जेल से 22 कैदियों को आज यानी 14 अप्रैल को रिहा किया गया। सेंट्रल जेल के कैदियों को जब जेल से आजादी मिली तो उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बता दें कि जेल प्रबंधन द्वारा यहां रिहा किए गए सभी कैदियों को उपहार तो भेंट किए ही गए, साथ ही जेल में उनके द्वारा किए गए श्रम का मेहनताना भी दिया गया। प्रदेश सरकार की विशेष पहल पर अब साल में चार बार जेल से कैदियों को रिहा किया जाता है। इसमें अच्छे चाल-चलन वाले कैदियों को जेल से रिहाई मिली है।

जेल से रिहा हुए शिवपुरी निवासी राजेश यादव 302 के अपराध में सजा काट रहे थे। उन्होंने कहा कि जेल से रिहाई के बाद नया जीवन मिला है। जेल में ज्यादा कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने अलग-अलग काम भी सीखे हैं। लेकिन उन्होंने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अपराध न करे, जिससे जेल जाना पड़े।

वहीं अंचल के श्योपुर के रहने वाले फूलबदन के जीवन में भी अंबेडकर जयंती की सुबह आजादी की शोभा लेकर आई है। 302 के अपराध में केंद्रीय कारागार में बंद फूलबदन को अंबेडकर जयंती पर जब रिहाई दी गई तो उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी। उन्होंने कहा, जेल में कोई खास परेशानी तो नहीं हुई। लेकिन रिहाई पाकर अच्छा लग रहा है।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2023: मैथ्यू हेडेन ने शुभमन गिल को लेकर की यह बड़ी भविष्यवाणी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। ऑस्ट्रेलिया के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन ने भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस लेफ्टी बल्लेबाज ने कहा कि बड़े स्कोर बनाने की काबिलियत के कारण शुभमन गिल का अगले एक दशक में […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर