अरबों के कोयला घोटाले में परदा डालने की कोशिश

शेयर करे

लोकसभा में गुंजेगी एस.ई.सी.एल. का कोयला घोटाला

भागवत जायसवाल, बिलासपुर (छ.ग.)

‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ ने 31 मई से 06 जून 2004 के अंक में‘‘अरबों के कोयला घोटाले में परदा डालने की कोशिश’’ लोकसभा में गूंजेगा एसईसीएल का घोटाला के दो शीर्षक से दूसरा खुलासा किया था। जिसमें एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा अपने काले कारनामों को दबाने के लिए कुछ चुनिंदा समाचार पत्रों  में बड़े-बड़े विज्ञापन के साथ अपने पक्ष में समाचार प्रकाशित करवा कर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। इसी अंक में ” लोकसभा में गूंजेगा एसईसीएल का घोटाला” के शीर्षक से 3 पृष्ठाें में समाचार प्रकाशित किया। ‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ ने एसईसीएल के इस घोटाले  को उजागर करने का जाे साहस किया है उस घोटाले को राजनेताओं ने गंभीरता से लिया। उनका मानना है कि देश में इतने बड़े घोटाले की जांच तत्काल होनी चाहिए तथा दोषी अधिकारियों, कोलमाफियाओं, संलिप्त राजनेताओं को बेनकाब कर कड़ी कर्रवाई किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार घोटाला करने का साहस कोई न कर सके। उक्त बातें राजनेताओं ने  ‘‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’’ से हुई चर्चा में कही। जिसका कुछ अंश प्रकाशित होते ही कोल माफियाओं व अधिकारियाें में हड़कंप मच गया। इधर ‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ के पहले एवं दूसरे खुलासे को विभिन्न पार्टियों के सांसदों ने गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री, कोयला मंत्री, सीबीआई, सीवीसी को अलग-अलग पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। फिर  ‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ ने 28 जून से 4 जुलाई 2004 के अंक में ‘‘कोल माफिया, भ्रष्ट अधिकारियों पर गिरेगी गाज ’’के शीर्षक से तीसरा खुलासा किया। जिसमें छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’  की खबर को राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रपति भवन के अंडर सचिव ए.सेमुवेल ने 30 अप्रैल 2004 को पत्र क्रमांक पी-1, बी-222947, से कोयला मंत्रालय भारत सरकार को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। इधर सांसद रामाधार कश्यप ने इस कोयला घोटाला को राज्य सभा में जोर-शोर से उठाया और सीबीआई जांच की मांग की। केन्द्रीय कोयला मंत्री शीबू सोरेन ने कोल माफिया एवं भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का संकेत दिया। इधर ‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ ने खुलासा लगातार जारी रखा था । 

Leave a Reply

Next Post

सिंचाई ठेके में 150 करोड़ का घोटाला

शेयर करेदेश के नं. 1 मुख्यमंत्री लाचार क्यों? भागवत जायसवाल, बिलासपुर (छ.ग.) ‘‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’’ ने 7 से 13 मार्च 2005 के अंक में ‘‘सिंचाई ठेके में 150 करोड़ का घोटाला’’ देश के नं. 1 मुख्यमंत्री लाचार क्यों? के शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था, छत्तीसगढ़ की डॉ. रमन सरकार इन […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड