भाजपा-आरएसएस के लोगों ने देश में नफरत और हिंसा फैला रखी है उसके खिलाफ खड़ा होना हमारा कर्तव्य: राहुल गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 फरवरी 2024। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही न्याय यात्रा शुक्रवार को बंगाल से निकलकर नसीपुर मोड़ होते हुए झारखंड में प्रवेश कर गई। नसीपुर मोड पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को ध्वज हस्तांतरण कर झारखंड में यात्रा का शुभारंभ कराया गया। इसके बाद झारखंड में 13 जिलों से गुजर कर 804 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली न्याय यात्रा की औपचारिक शुरुआत झारखंड में हो गई।

आज इस देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर: राहुल
नासीपुर मोड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 1 साल पूर्व हमने भारत जोड़ो यात्रा की थी उसे दौरान हम जिन राज्यों में नहीं पहुंच सके थे वहां के लोगों से मिलने और उनसे बात करने के लिए हमने यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। आज भाजपा और आरएसएस के लोगों ने देश में नफरत और हिंसा फैला रखी है उसके खिलाफ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है। आज देश में करोड़ों लोगों के साथ अन्याय हो रहा है क्योंकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी, गलत जीएसटी, छोटे व्यापारियों, उद्योगो के खिलाफ निर्णय लेकर उन्हें बर्बाद कर दिया। इस देश में जो रोजगार की रीढ़ की हड्डी है उसे बीजेपी ने तोड़ दिया उसका नतीजा यह है कि आज इस देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है।

‘हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार न देने की PM मोदी की है मंशा’
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चाहते हैं की हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार न मिले और इस देश का पैसा चंद अरबपतियों के हाथों में हो। इस यात्रा के माध्यम से हम किसानों के खिलाफ अन्याय, युवाओं के खिलाफ अन्याय, आदिवासियों के खिलाफ अन्याय, महिलाओं के खिलाफ अन्याय को देश की जनता के सामने रखना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में लव जिहाद पर बड़ा हंगामा, विधायक गोलू शुक्ला और रामगोपाल दास महाराज भी थाने पहुंचे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर 03 फरवरी 2024। इंदौर में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को परेशान करने के मामले में शुक्रवार देर रात हंगामा हुआ। मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कृष्णपुरा के पास हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज