हार्दिक पंड्या बने टाको बॅल के भारत में अब तक के पहले ब्रैंड एंबेसडर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 08 अप्रैल 2023। दुनिया के प्रमुख मैक्सिकन रेस्टोरेंट ब्रैंड टाको बॅल ने क्रिकेट ऑल-राउंडर और युवाओं के बीच लोकप्रिय हार्दिक पंड्या को भारत में अपना अब तक का पहला ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। ब्रैंड के साथ हार्दिक के पहले अभियान के तहत् वे महीने भर चलने वाले चैलेंज के लिए माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स के साथ टाको बॅल® की साझेदारी को प्रमोशन करते हुए दिखेंगे। इस मुकाबले में लोगों को हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने और लोगों को इससे जोड़ने के लिए, ब्रैंड कई डिजिटल कार्यक्रमों के साथ लाइव होगा जिनमें हार्दिक पंड्या भी शामिल होंगे। इस ऑल-राउंडर के साथ अभियान की शुरुआत करने के लिए टाको बॅल ने बहुत ही आकर्षक डिजिटल फिल्म लॉन्च की है जिसमें दर्शकों को इस साझेदारी के बारे में बताया गया है।  टाको बॅल और माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स के बीच साझेदारी का यह तीसरा वर्ष है और यह अभियान 3 अप्रैल, 2023 से 30 अप्रैल, 2023 तक चलेगा जिसमें टाको बॅल पसंद करने वाले डाइन-इन या डिलिवरी ऐप पर और एग्रीगेटर से टाको बॅल® ऑर्डर कर सकते हैं और एक्सबॉक्स सीरीज़ एस, 12 महीने का गेम पास जीतने का मौका पा सकते हैं। 

टाको बॅल का ब्रैंड एंबेसडर बनने और ब्रैंड के साथ अपने पहले अभियान के बारे में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने कहा, “मैं भारत में पहले ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर टाको बॅल जैसे सुपर कूल ब्रैंड के साथ जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे खानपान बहुत पसंद है। जब भी मौका मिलता है, टाको खाना पसंद करता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस अभियान के माध्यम से टाको बॅल की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा इनोवेटिव अनुभव ग्राहकों के लिए मज़ेदार साबित होगा। माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स के साथ साझेदारी के टाको बॅल के इस सफर का हिस्सा बनने को लेकर मैं उत्साहित हूं।” 

 ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर हार्दिक की नियुक्ति के बारे में गौरव बर्मन, डायरेक्टर, बर्मन हॉस्पिटैलिटी, भारत में टाको बॅल का मास्टर फ्रैंचाइज़ पार्टनर ने कहा, “हार्दिक पंड्या दुनिया के सबसे महान क्रिकेट सुपरस्टार में से एक, शानदार एथलीट और बेहतरीन रोल मॉडल हैं। टाको बॅल इंडिया सम्मानित है और खुश है क्योंकि हमारे खाने व ब्रैंड के प्रति प्रेम की वजह से उन्होंने टाको बॅल इंडिया का पहला ब्रैंड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार किया। टाको बॅल इंडिया के 130 से ज़्यादा स्टोर हैं और हर 100 घंटे में एक नया स्टोर शुरू हो रहा। सबसे किफायती कीमतों पर सबसे इनोवेटिव खाना ग्राहकों तक पहुंचाने की ओर ध्यान देने की वजह से हमें यह सफलता मिली है। हमारा मानना है कि इस साझेदारी से ऐसा ब्रैंड और ऐसा एथलीट साथ आए हैं जिनका पूरा ध्यान उत्कृष्टता की ओर है।” 

माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स के साथ अपनी निरंतर साझेदारी के बारे में उन्होंने कहा, “लगातार तीसरे वर्ष माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स के साथ साझेदारी करने को लेकर टाको बॅल इंडिया बेहद खुश है। यह साझेदारी टाको बॅल इंडिया के लिए अपने ग्राहकों को दुनिया का सबसे अच्छा गेमिंग कंसोल जीतने का मौका उपलब्ध कराने का सबसे अच्छा अवसर है। टाको बॅल में हम इस चली आ रही साझेदारी का उत्सव मना रहे हैं जिससे दुनिया के दो जाने-माने ब्रैंड्स एक साथ आए हैं।”

Leave a Reply

Next Post

‘नाटू नाटू' का दीवाना दक्षिण कोरिया, विदेश मंत्री पार्क जिन बोले- बॉलीवुड फिल्में मेरी फेवरिट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 अप्रैल 2023। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन ने शुक्रवार को भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के ऑस्कर विजेता गीत ‘नाटू नाटू’ की प्रशंसा की और कहा कि इसने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिन ने यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ वार्ता के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप