‘जहां कानून इजाजत देगा, वहां उड़ान भरेंगे’: रूस की धमकी पर भड़का अमेरिका, दे डाली यह चेतावनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वांशिगटन 16 मार्च 2023। रूस के लड़ाकू विमान द्वारा अमेरिका के सैन्य टोही ड्रोन को टक्कर मारकर गिराने की घटना के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। इस मुद्दे पर रूस की रक्षा मंत्री और अमेरिका के रक्षामंत्री के बीच फोन पर बातचीत भी हुई। बातचीत में रूस ने अमेरिका पर उसकी जासूसी करने का आरोप लगाया। बातचीत के बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री ने भी कह दिया है कि जहां तक अंतरराष्ट्रीय कानून इजाजत देंगे, वहां तक अमेरिका के विमान उड़ान भरेंगे। अमेरिका ने रूस को चेतावनी भी दी है कि वह सावधानी से अपने विमानों का संचालन करे। 

अमेरिका के रक्षा मंत्री ने दी चेतावनी
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बयान जारी कर कहा कि जहां-जहां अंतरराष्ट्रीय कानून उड़ान की इजाजत देते हैं, वहां अमेरिका अपने एयरक्राफ्ट उड़ाता रहेगा। यह रूस के ऊपर है कि वह अपने एयरक्राफ्ट को सुरक्षित और सही तरीके से संचालित करे। ड्रोन गिराने की घटना को अमेरिका ने रूस की लापरवाही और गलत रवैया करार दिया है। 

सेना प्रमुख बोले- रूस ने जानबूझकर गिराया ड्रोन
अमेरिका के सेना प्रमुख मार्क माइली ने कहा कि ‘पेंटागन घटना के वीडियो का विश्लेषण कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि असर में हुआ क्या था।’ मार्क माइली ने कहा कि ‘हम जानते हैं कि जानबूझकर हमारे ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया। हम जानते हैं कि यह जानबूझकर उग्र तरीके से किया गया और यह बेहद गलत और असुरक्षित है।’

रूस ने लगाए जासूसी के आरोप
वहीं रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगु ने भी अमेरिकी रक्षा मंत्री के साथ बातचीत के दौरान अमेरिका पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा रूस की जासूसी की जा रही है और अब ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से लड़ाकू विमान से ड्रोन टकराने की घटना हुई। रूस ने ये भी कहा है कि अमेरिका के रणनीतिक ड्रोन का क्रीमिया के तट पर उड़ान भरना उकसावे की कार्रवाई है। इससे दोनों देशों के बीच काला सागर इलाके में लड़ाई के हालात बन सकते हैं। रूस ने भी कहा कि अगर उकसावे की कार्रवाई जारी रही तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। 

बता दें कि हाल ही में काला सागर में क्रीमिया के तट पर रूस के लड़ाकू विमान की टक्कर से अमेरिका का सैन्य टोही ड्रोन क्षतिग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया था। अमेरिका ने रूस पर जानबूझकर उसके ड्रोन को गिराने का आरोप लगाया है और नाराजगी जाहिर की है। वहीं रूस ने इसे दुर्घटना बताया है लेकिन ये भी आरोप लगाया है कि अमेरिका उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

अपोलो ने पूरे किए 500 बच्चों के सफल लिवर प्रत्यारोपण

शेयर करे अनिल बेदाग/छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 16 मार्च 2023। दुनिया का सबसे बड़ा वर्टिकली इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर प्रोवाइडर अपोलो भारत में मरीजों की देखभाल में सबसे आगे रहा है और हेल्थकेयर में अंग प्रत्यारोपण क्रांति का नेतृत्व किया है। आज अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप ने 500 बच्चों के लिवर प्रत्यारोपण के सफल […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक