भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत; तीसरी सोमवारी पर जल भरने गंगा घाट जा रहे थे, अचानक ऐसा हुआ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कटिहार 05 अगस्त 2024। कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर कजरा के समीप दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। चारों युवक दो बाइकों पर सवार होकर सावन की तीसरी सोमवारी को मनिहारी घाट गंगास्नान कर जल भरने गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ। इसमें मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो की मौत अस्पताल में हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने चारों युगों के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मरने वालों में एक बाइक पर सवार कटिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदामारहिका के रहने वाले थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक पूर्णिया के सरसी इलाके के रहने वाले थे। 

परिजन राजू कुमार ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार चारों युवक तड़के सुबह मनिहारी गंगाघाट जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर दोनों बाइक एक दूसरे से टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आननफानन में दो अन्य को इलाज के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, यहां दोनों की मौत हो गयी ।

Leave a Reply

Next Post

शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा: कबीरधाम के भोरमदेव मंदिर पहुंचे सीएम साय, पूजा अर्चना भी की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 05 अगस्त 2024। आज सावन माह का तीसरा सोमवार है। आज सभी शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। छत्तीसगढ़ के खजुराहों कहे जाने वाले भोरमदेव के शिव मंदिर में भी कई आयोजन होंगे। आज सोमवार को राज्य के सीएम विष्णु देव साय भोरमदेव […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान