पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 7 अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, 83 गौवंश किये गए बरामद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 21 जुलाई 2025। पुलिस ने जिले में एक अभियान के तहत अंतरराज्यीय गौ-तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 83 गौवंशी मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित मिनकापल्ली के जंगल मार्ग में की गई, जहां से तस्कर इन पशुओं को तेलंगाना राज्य के एटुनगरम की ओर अवैध रूप से ले जा रहे थे। पुलिस ने मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना मद्देड़ पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ तस्कर मिनकापल्ली–तारलागुड़ा जंगल मार्ग का उपयोग करते हुए बड़ी संख्या में गौवंशी मवेशियों को हांकते हुए तेलंगाना सीमा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मिनकापल्ली के समीप जंगल में घेराबंदी कर दी और मौके पर संदिग्ध गतिविधि कर रहे 7 व्यक्तियों को रोका। पूछताछ में सभी आरोपियों के पास पशु परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। तत्पश्चात, गवाहों की उपस्थिति में मौके पर 83 नग गौवंशी मवेशियों को जब्त किया गया।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

पशुओं को रखने कांजी हाउस में की गई व्यवस्था

गौरतलब है कि मुक्त कराए गए 83 मवेशियों को उपखंड अधिकारी (SDM) भोपालपटनम द्वारा जारी आदेश के अनुरूप ग्राम पंचायत मद्देड़ स्थित कांजी हाउस में सुरक्षित रूप से रखा गया है, जहाँ उनकी देखरेख और चारे-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि गौवंश की अवैध तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह सफलता न केवल मद्देड़ थाना पुलिस की सतर्कता का परिणाम है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पशु तस्करी रोकने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Next Post

भक्ति और शांति से भरपूर निर्वान बिरला ने लॉन्च किया 'शंकरा' का टीज़र

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 22 जुलाई 2025। कुछ यात्राएं योजना से नहीं, आस्था से शुरू होती हैं। कामिका एकादशी से ठीक पहले, उद्यमी निर्वान बिरला ने अपने पहले भक्ति गीत ‘शंकरा’ का टीज़र रिलीज़ किया। यह गाना उनके नए आध्यात्मिक म्यूजिक प्रोजेक्ट साउंड्स फॉर द सोल  के […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत