‘अच्छे पति नहीं हैं गोविंदा’, सुनीता आहूजा का फिर चौंकाने वाला दावा, बोलीं- हीरोइनों के साथ बिताते थे वक्त

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 नवंबर 2025। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपने दौर में लाखों दिलों पर राज किया। 80 और 90 के दशक में उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांस और स्टाइल का कोई जवाब नहीं था। लेकिन जितनी चमक उनकी प्रोफेशनल जिंदगी में थी, उतनी ही बार उनकी निजी जिंदगी ने सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में अपने हाल-ए-दिल को बयां किया और पति गोविंदा पर कई बड़े आरोप लगाए हैं।

38 साल की शादी के बाद सुनीता ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता और गोविंदा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। लंबे समय तक बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल के रूप में पहचाने जाने वाले इन दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें पहले भी आती रहीं, लेकिन इस बार सुनीता ने खुलकर अपने मन की बात कही। उन्होंने कहा कि हर इंसान जवानी में गलतियां करता है। उन्होंने कहा, ‘मैंने भी कीं और गोविंदा ने भी।” लेकिन सुनीता के मुताबिक, उम्र के एक पड़ाव के बाद जब आदमी परिवार, पत्नी और बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी सकता है, तब भी अगर वो गलतियां करता है, तो वो किसी भी तरह से शोभा नहीं देतीं।

‘पत्नी से ज्यादा वक्त हीरोइनों के साथ बिताते थे गोविंदा’
पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने साफ कहा कि स्टार की पत्नी होना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत मजबूत बनना पड़ा। एक स्टार की पत्नी को दिल को पत्थर का बनाना पड़ता है।’ उन्होंने बताया कि गोविंदा अक्सर अपने काम के कारण घर से ज्यादा वक्त हीरोइनों और शूटिंग सेट्स पर बिताते थे। सुनीता ने कहा कि अब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि ये सब कितना मुश्किल था- ‘मुझे 38 साल लगे यह समझने में।

‘अगले जन्म में पति नहीं, बेटा बनकर आना’
सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब सुनीता ने कहा कि वो अगले जन्म में गोविंदा को पति नहीं चाहेंगी। उन्होंने कहा- ‘गोविंदा एक बहुत अच्छे बेटे हैं, अच्छे भाई हैं, लेकिन पति के रूप में नहीं। मैंने तो पहले ही कह दिया था- अगले जन्म में तुम मेरे बेटे बनकर आना, पति नहीं चाहिए। सात जन्म की बात छोड़ो, ये एक ही जन्म काफी है।’

तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता का बयान
हाल के महीनों में गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहें भी तेज हो गई थीं। हालांकि किसी ने भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया था। अब सुनीता के इस इंटरव्यू के बाद एक बार फिर से इन चर्चाओं को हवा मिल गई है। 

Leave a Reply

Next Post

भारती सिंह की लग्जरी घड़ी पर आई प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया, बोलीं- तुम तो ब्रांड एंबेसडर बन सकती हो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 नवंबर 2025। कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच वो अपने फैंस के साथ लगातार व्लॉग्स के जरिए अपनी जिंदगी को खुलकर दिखा रही हैं। हाल ही में भारती को उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने एक बेहद […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप