‘पैसों के लिए नहीं छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ…’, गावस्कर के बयान पर आया ऋषभ पंत का जवाब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 नवंबर 2024। दिग्गज बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि दोनों पक्षों में पैसे को लेकर बात ही नहीं थी। पंत ने आईपीएल के प्रसारकों में से एक के एक पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें सुनील गावस्कर यह बता रहे थे कि आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली ने अपने कप्तान को क्यों नहीं रिटेन किया। वीडियो में गावस्कर कहते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के बीच रिटेंशन पैसों पर सहमति नहीं बनी होगी। उन्होंने यह भी अनुमान लगाया कि कैपिटल्स 24 और 25 नवंबर को होने वाली मेगा नीलामी में पंत को वापस खरीदना चाहेगा। ऋषभ पंत ने एक्स पर पोस्ट के जवाब में कहा, ‘मेरा रिटेन नहीं होना पैसे के लिए तो नहीं था। यह तो मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं।’ दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ रुपये, कुलदीप यादव को 13.5 करोड़ रुपये, जबकि दक्षिण अफ्रीका के स्टार ट्रिस्टन स्टब्स को 10 करोड़ रुपये में रिटेन किया। अनकैप्ड विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को दिल्ली ने चार करोड़ रुपये में रिटेन किया।

गावस्कर ने रेवस्पोर्ट्ज से कहा था, ‘मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को अपनी टीम में वापस देखना चाहेगी। कभी-कभी, जब किसी खिलाड़ी को रिटेन करना होता है, तो फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के बीच फीस को लेकर बातचीत होती है, जैसा कि अपेक्षित था। तो स्पष्ट रूप से, मुझे लगता है कि वहां कुछ असहमति हो सकती है। लेकिन, मुझे लगता है कि दिल्ली ऋषभ पंत को वापस चाहती है।

ऋषभ पंत ने रिकी पोंटिंग के मुख्य कोच के रूप में पद छोड़ने के बाद अपने फैंस से एक सवाल पूछा था। पंत ने अपने फैंस और फॉलोअर्स से पूछा कि अगर वह नीलामी में जाते हैं तो उन्हें खरीदार मिलेगा या नहीं? अगर खरीदार मिलता है तो वह कितने में बिकेंगे?? पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने 2016 में खरीदा था। उन्होंने इस टीम के लिए 111 मैच खेले, जिसमें 35 की औसत से 3284 रन बनाए। यह भी बताया जा रहा था कि पंत नए स्टाफ मेंबर्स से खुश नहीं थे। पूर्व ऑलराउंडर हेमांग बदानी को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जबकि वेणुगोपाल राव को टीम के क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। विश्व कप विजेता पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल नवंबर की शुरुआत में टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में टीम में शामिल हुए। 

Leave a Reply

Next Post

कल झारखंड विधानसभा के अंतिम चरण का मतदान, दुमका में निष्पक्ष वोटिंग सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन तैयार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुमका 19 नवंबर 2024। कल यानी बुधवार को झारखंड में दूसरे और आखिरी चरण के चुनाव है। दुमका जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है। दुमका के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे और पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खरवार […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस