अहमदाबाद में नानूकाका एस्टेट के केमिकल प्लांट में हुए धमाके, 6 लोगों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अहमदाबाद 04 नवंबर 2020। गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को एक टेक्सटाइल गोदाम में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। पिपलाज रोड के नानूकाका एस्टेट में स्थित इस गोदाम में लगी आग के बीच से 12 लोगों को निकाला गया, जिनमें से 6 की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि गोदाम के बगल में एक बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

आग में इमारत का एक हिस्‍सा गिरने से ये मौतें हुई हैं। अहमदाबाद फायर ऐंड इमर्जेंसी सर्विस के प्रमुख के अनुसार, ऐसी जानकारी मिली है कि पास की केमिकल यूनिट में पहले धमाका हुआ इसके बाद इस टेक्सटाइल गोदाम की इमारत गिर गई साथ ही उसमें आग भी लग गई। कहना है कि यूनिट में फायर सेफ्टी सिस्‍टम भी नही था।

ऐसी भी चर्चा है कि केमिकल यूनिट में पहले धमाके हुए। कपड़े के गोदाम के मालिक का आरोप है कि यह केमिकल फैक्‍ट्री अवैध तौर पर चलाई जा रही थी। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य के साथ घटनास्‍थल की फरेंसिक जांच भी चल रही है।

Leave a Reply

Next Post

आज से शारजाह में तीसरे महिला टी20 चैलेंज का आगाज, 4 मैच खेले जाएंगे टूर्नामेंट का फाइनल 9 नवंबर को होगा

शेयर करेटूर्नामेंट में 3 टीमें- सुपरनोवाज, वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स सुपरनोवाज की निगाहें खिताबी हैट्रिक पर पहला मैच शारजाह में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भारतीय महिला क्रिकेट की बेहतरीन खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ अपना दमखम दिखाने […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान