‘पाकिस्तान ने एग्रीमेंट किया है, पीछे नहीं हट सकते’; भारत आने को लेकर पीसीबी के बयान पर आईसीसी का जवाब

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 जून 2023। वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल तय होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आनाकानी शुरू हो गई है। उसने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान सरकार की ओर से उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NoC) नहीं मिली है। इसलिए वर्ल्ड कप के लिए भारत जाने को लेकर उनकी स्थिति अभी साफ नहीं है। इस पर आईसीसी ने जवाब दिया है। आईसीसी ने कहा है कि पीसीबी ने एग्रीमेंट साइन किया है और उम्मीद है कि वह इस पर काबिज रहेंगे।

आईसीसी ने पाकिस्तान की स्थिति पर क्या कहा?

आईसीसी ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान की स्थिति को लेकर कहा, ”पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस एग्रीमेंट से पलटेंगे नहीं और भारत आएंगे। वर्ल्ड कप में भाग ले रही सभी टीमें अपने देश के नियम और कानूनों से बंधी हैं और हम इसका सम्मान भी करते हैं। हालांकि, हमें पूरा भरोसा है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलने भारत जरूर आएगा।” आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष जॉर्ज बार्कले हैं।

आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी की मांग को ठुकराया था

आईसीसी और बीसीसीआई ने अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के मैच के वेन्यू को बदलने की पीसीबी की मांग को ठुकरा दिया था। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बात सामने आई है कि पाकिस्तान भारत से अहमदाबाद में मैच नहीं खेलना चाहता था। ड्राफ्ट शेड्यूल जारी होने के बाद  पीसीबी ने आईसीसी और बीसीसीआई से अफगानिस्तान के खिलाफ मैच बेंगलुरु में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच चेन्नई में शिफ्ट करानी की मांग की थी। हालांकि, शेड्यूल आने के बाद यह तय हो गया है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच चेन्नई में ही और पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। साथ ही पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में ही मैच खेलना होगा।

पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में इस बात का है डर

पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को डर है कि चेपक की स्पिन की मददगार पिच पर अफगानिस्तान फायदा उठा सकता है। वहीं, चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार है और यहां रनों की भरमार होती है। चिन्नास्वामी में कोई भी स्कोर आसानी से चेज किया जा सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान को अहमदाबाद में एक लाख 30 हजार दर्शकों के सामने भारत के खिलाफ खेलने में भी दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी वजहों से पीसीबी अपनी टीम को भारत भेजने में आनाकानी कर रहा है। हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की सभी मांगों को ठुकरा दिया। अब पाकिस्तान ने फिर से भारत नहीं आने की गीदड़भभकी दी है, जबकि आईसीसी ने उसकी उपलब्धता को पूछकर ही शेड्यूल जारी किया है।

Leave a Reply

Next Post

एक्टर सोनू सूद ने बढ़ाया युवा विक्रेता का उत्साह

शेयर करे अनिल बेदाग /छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 29 जून 2023। आम आदमी के ‘मसीहा’ सोनू सूद ने एक बार फिर खुद को छोटे व्यवसायों के लिए सबसे बड़ा समर्थक साबित कर दिया है। कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक सड़क किनारे मकई बेचने वाले को बढ़ावा देने के […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया